back to top
21.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Go First Crisis: 12वीं बार बढ़ी गो फर्स्ट के उड़ान की तारीख, 6 जुलाई तक सर्विस बंद, जानें क्या है कारण?

कंपनी ने गुरुवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी। कंपनी ने ट्वीट कर बताया कि परिचालन संबंधी कारणों से छह जुलाई तक प्रस्तावित गो फर्स्ट की सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क( हिन्दुस्थान समाचार)। नकदी संकट से जूझ रही निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी गो फर्स्ट एयरलाइन ने सभी उड़ानें अब 6 जुलाई तक रद्द कर दी हैं। दिवाला समाधान प्रक्रिया का सामना कर रही एयरलाइन के उड़ानों का परिचालन तीन मई से बंद है। इससे पहले कंपनी की उड़ानें 30 जून तक के लिए रद्द की गई थी, तब से उड़ानें रद्द होने की अवधि कई बार बढ़ाई जा चुकी है।

pic.png

टिकट बुकिंग जल्द ही बहाल होगी

कंपनी ने गुरुवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी। कंपनी ने ट्वीट कर बताया कि परिचालन संबंधी कारणों से छह जुलाई तक प्रस्तावित गो फर्स्ट की सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। गो फर्स्ट ने कहा है कि हम टिकट बुकिंग जल्द ही बहाल करने में सफल होंगे। कंपनी ने बताया कि गो फर्स्ट के मौजूदा प्रबंधन के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारियों के साथ कंपनी की पुनरुद्धार योजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।

GO FIRST 25gofirst1_414.jpg

ऋणदाताओं ने लगभग 450 करोड़ रुपये की अंतरिम फंडिंग की प्रतिबद्धता जताई

कंपनी ने तत्काल समाधान और परिचालन की दोबारा बहाली के लिए आवेदन किया हुआ है। वाडिया परिवार के स्वामित्व वाली बजट एयरलाइन कंपनी गो फर्स्ट स्वैच्छिक दिवाला समाधान प्रक्रिया में है। एयरलाइन का परिचालन दोबारा शुरू करने के लिए ऋणदाताओं ने लगभग 450 करोड़ रुपये की अंतरिम फंडिंग की प्रतिबद्धता जताई है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करेंwww.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

गिया नाम का मतलब-Gia Name Meaning

Meaning of Gia / गिया नाम का मतलब :...

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...