नई दिल्ली, रफ्तार। देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं लाती रहती है। ऐसी ही एक योजना है-प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना। योजना के तहत सरकार गरीब महिलाओं को एक साल में 300 रुपए की सब्सिडी वाले सिलेंडर देती है। घरेलू गैस सिलेंडर 803 रुपए में मिलता है। वहीं, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 300 रुपए की छूट मिलती है। ऐसे में उन्हें प्रति सिलेंडर 503 रुपए ही देना होता है। केंद्र सरकार की तरह महाराष्ट्र सरकार ने भी महिलाओं को गैस सिलेंडर में छूट देने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री मेरी लाडली बहन योजना के तहत ऐलान
महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक सोशल स्कीम मुख्यमंत्री मेरी लाडली बहन योजना है। इसके तहत राज्य सरकार गरीब महिलाओं को हर महीने 1500 दे रही। अब सरकार इतनी रकम के साथ एक साल में तीन मुफ्त गैस सिलेंडर देने वाली है। इस पर सरकार जल्द अमल करेगी। इसके लिए राज्य सरकार के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं ग्राहक संरक्षण विभाग ने आदेश जारी किया है।
किन्हें मिलेगा लाभ?
राज्य सरकार के नोटिफिकेशन के मुताबिक मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ उन लाभार्थियों को मिलेगा, जिनके नाम पर पहले से गैस कनेक्शन हैं। इसके ‘मुख्यमंत्री मेरी लाडली बहन योजना’ का लाभ परिवार के केवल एक सदस्य पात्र होंगे। ऐसे में परिवारों को मुफ्त में साल में 14.2 किलो के तीन गैस सिलेंडर मिलेंगे। 01 जुलाई 2024 के बाद जारी राशन कार्डधारकों को लाभ नहीं मिलेगा। राज्य सरकार लाभ की राशि सीधा लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर करेगी। केंद्र सरकार के 300 रुपए की सब्सिडी के अलावा यह राशि मिलेगी।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in





