back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

LPG Prices: 3 बार मुफ्त में मिलेंगे गैस सिलेंडर, इस राज्य की महिलाओं पर सरकार मेहरबान

LPG Cylinder Price: केंद्र सरकार के साथ एक राज्य सरकार ने लाखों महिलाओं को साल में तीन एलपीजी सिलेंडर मुफ्त में देने का ऐलान किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं लाती रहती है। ऐसी ही एक योजना है-प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना। योजना के तहत सरकार गरीब महिलाओं को एक साल में 300 रुपए की सब्सिडी वाले सिलेंडर देती है। घरेलू गैस सिलेंडर 803 रुपए में मिलता है। वहीं, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 300 रुपए की छूट मिलती है। ऐसे में उन्हें प्रति सिलेंडर 503 रुपए ही देना होता है। केंद्र सरकार की तरह महाराष्ट्र सरकार ने भी महिलाओं को गैस सिलेंडर में छूट देने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री मेरी लाडली बहन योजना के तहत ऐलान

महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक सोशल स्कीम मुख्यमंत्री मेरी लाडली बहन योजना है। इसके तहत राज्य सरकार गरीब महिलाओं को हर महीने 1500 दे रही। अब सरकार इतनी रकम के साथ एक साल में तीन मुफ्त गैस सिलेंडर देने वाली है। इस पर सरकार जल्द अमल करेगी। इसके लिए राज्य सरकार के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं ग्राहक संरक्षण विभाग ने आदेश जारी किया है।

किन्हें मिलेगा लाभ?

राज्य सरकार के नोटिफिकेशन के मुताबिक मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ उन लाभार्थियों को मिलेगा, जिनके नाम पर पहले से गैस कनेक्शन हैं। इसके ‘मुख्यमंत्री मेरी लाडली बहन योजना’ का लाभ परिवार के केवल एक सदस्य पात्र होंगे। ऐसे में परिवारों को मुफ्त में साल में 14.2 किलो के तीन गैस सिलेंडर मिलेंगे। 01 जुलाई 2024 के बाद जारी राशन कार्डधारकों को लाभ नहीं मिलेगा। राज्य सरकार लाभ की राशि सीधा लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर करेगी। केंद्र सरकार के 300 रुपए की सब्सिडी के अलावा यह राशि मिलेगी।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in 

Advertisementspot_img

Also Read:

Rule Changes: आम लोग ध्यान दें! आज से बदल गए ये नियम, जिनका सीधा असर पड़ेगा आपकी जेब पर, जानिए कैसे?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज से साल 2025 का आख़िरी महीना शुरू हो गया है। इसके साथ ही कई बड़े बदलाव भी लागू हो जाएंगे,...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...