back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ईंधन, खानपान की चीजों ने फरवरी में बढ़ाई थोक महंगाई

नयी दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। ईंधन, खाद्य सामग्री, विनिर्मित उत्पादों की ऊंची कीमत के कारण फरवरी में देश की थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दर बढ़कर 13.11 प्रतिशत हो गयी। जनवरी में महंगाई दर 12.96 प्रतिशत थी। ईंधन, प्राथमिक वस्तुओं, विनिर्मित उत्पादों के लगातार बढ़ते दाम से महंगाई दर फरवरी में भी दहाई अंकों में रही। दिसंबर 2021 में महंगाई दर 14.27 प्रतिशत रही थी और जनवरी में इसमें हल्की राहत मिली थी। वार्षिक आधार पर महंगाई दर में तेज बढ़ोतरी हुई है। फरवरी 2021 में महंगाई दर 4.83 प्रतिशत थी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक फरवरी में ईंधन की कीमतों में सर्वाधिक 31.50 प्रतिशत की तेजी देखी गयी। इस दौरान प्राथमिक वस्तुओं के थोक दाम 13.39 प्रतिशत और विनिर्मित उत्पादों के दाम 9.84 प्रतिशत बढ़े। फरवरी 2022 में दालों, अनाज, गेहूं, सब्जी, फल, आलू, अंडा, मांस, मछल्ली और तिलहन के दाम भी चढ़ गये जबकि प्याज की थोक कीमत में गिरावट देखी गयी। खनिज, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस , पेट्रोल, एलपीजी, कपड़ा आदि के दाम भी फरवरी में बढ़ गये। –आईएएनएस एकेएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Petrol Gold-Silver Price Today: पेट्रोल-डीजल स्थिर, सोना और चांदी के दाम में उछाल, जानिए आज के ताज़ा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी New Delhi में आज पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर बनी हुई है। पिछले कई दिनों से पेट्रोल...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵