back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एनर्जी से लेकर रिटेल तक चारों ओर रिलायंस का जलवा! जानिए Hurun List में किसे मिली टॉप-10 में जगह

देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की अगुवाई में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने सफलता की ऐसी इबारत लिखी है, जिसे पढ़कर पूरी दुनिया हैरान है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान देने वाले परिवारों की बात हो और उसमें मुकेश अंबानी का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। 2025 की Hurun India Most Valuable Family Businesses रिपोर्ट में एक बार फिर अंबानी परिवार ने सबसे ऊंचा मुकाम हासिल किया है। 28.2 लाख करोड़ रुपये की हैरतअंगेज वैल्यू के साथ अंबानी खानदान ने देश के बाकी सभी बड़े बिजनेस घरानों को पीछे छोड़ दिया है।

बता दें,1957 में धीरूभाई अंबानी द्वारा रखी गई इस कंपनी की नींव आज इतनी मजबूत हो चुकी है कि एनर्जी से लेकर रिटेल और टेलीकॉम तक, हर क्षेत्र में रिलायंस का डंका बज रहा है। रिलायंस न सिर्फ भारत की सबसे वैल्यूएबल कंपनी बन चुकी है, बल्कि उसने लाखों लोगों को रोजगार देने के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था को भी नई रफ्तार दी है।

तेल से टेक्नोलॉजी तक, हर मोर्चे पर आगे

कभी सिर्फ पेट्रोलियम और रिफाइनिंग के क्षेत्र तक सीमित रही रिलायंस ने आज Jio के जरिए देश में डेटा क्रांति ला दी है। वहीं, Reliance Retail ने शहरों से लेकर गांव तक उपभोक्ताओं के जीवन को बदलकर रख दिया है। मुकेश अंबानी की दूरदर्शिता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि Facebook, Google जैसे ग्लोबल दिग्गजों ने भी रिलायंस के डिजिटल प्लेटफॉर्म में भारी निवेश किया है।

भविष्य की तैयारी शुरू

अब रिलायंस की नजर हरित ऊर्जा, ई-कॉमर्स और अंतरिक्ष टेक्नोलॉजी जैसे भविष्य के क्षेत्रों पर है। अंबानी का कहना है – “हम सिर्फ बिजनेस नहीं बना रहे, हम भारत का भविष्य गढ़ रहे हैं।

कौन हैं टॉप-10 में शामिल परिवार?

इस लिस्ट में शामिल टॉप 10 कारोबारी परिवारों ने न सिर्फ अपनी कंपनियों को बुलंदियों तक पहुंचाया है, बल्कि देश की तरक्की में भी गहरा योगदान दिया है। जानिए, किन परिवारों ने मारी बाज़ी:

भारत के टॉप 10 सबसे मूल्यवान बिज़नेस परिवार (2025)

अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज (28.23)

बिड़ला आदित्य बिड़ला ग्रुप लगभग (6.5)

जिंदल जेएसडब्ल्यू स्टील (5.7)

बजाज बजाज ग्रुप (5.64)

महिंद्रा महिंद्रा एंड महिंद्रा (5.43)

नादर एचसीएल टेक्नोलॉजीज (4.68)

मुरुगप्पा चोलमंडलम फाइनेंस (2.92)

प्रेमजी विप्रो (2.78)

अनिल अग्रवाल हिंदुस्तान जिंक (2.55)

दानी-चोकसी-वकील एशियन पेंट्स (2.20)

हर दिन कमाते हैं हजारों करोड़

रिपोर्ट के अनुसार, इन टॉप 300 बिजनेस परिवारों की कुल वैल्यू ₹134 लाख करोड़ है। ये परिवार हर दिन ₹7,100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रहे हैं और 2 मिलियन से अधिक लोगों को रोजगार दे रहे हैं। अंबानी परिवार की वैल्यू अकेले भारत की जीडीपी के 1/12 हिस्से के बराबर बताई गई है।

रिपोर्ट में क्या है खास?

2025 की हुरून लिस्ट देश के 300 सबसे मूल्यवान फैमिली बिजनेस को दर्शाती है, टॉप 10 में शामिल परिवार देश की कंपनियों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। भारत की आर्थिक शक्ति में इन परिवारों का योगदान बेमिसाल है, कहानी सिर्फ कमाई की नहींभरोसे और विरासत की भी है। अंबानी जैसे घरानों की कहानी सिर्फ पैसे कमाने की नहीं, बल्कि विरासत को संभालने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने की भी है। ये परिवार देश में कारोबार को नई ऊंचाई देने के साथ-साथ आर्थिक आत्मनिर्भरता की नींव भी रख रहे हैं।

28.2 लाख करोड़ की बादशाहत: लगातार दूसरी बार सबसे ऊपर रहा अंबानी खानदान

हुरुन इंडिया रिपोर्ट 2025 जारी, टॉप-3 घरानों की दौलत बराबर फिलीपींस की GDP केदेश के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी ने एक बार फिर फैमिली बिजनेस की दुनिया में अपनी बादशाहत साबित कर दी है। हुरुन इंडिया की 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज 28.2 लाख करोड़ रुपये की बेमिसाल वैल्यू के साथ देश का सबसे वैल्यूएबल पारिवारिक व्यवसाय बन गया है। खास बात ये है कि ये उपलब्धि अंबानी परिवार ने लगातार दूसरे साल हासिल की है।

Advertisementspot_img

Also Read:

लोन और क्रेडिट स्कोर पर बड़ा असर, सिर्फ एक EMI चूकने से बढ़ सकती है ब्याज दर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आजकल ज्यादातर लोग रोजमर्रा के खर्च, ऑनलाइन शॉपिंग या पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड के भुगतान के लिए EMI (इक्वेटेड मंथली...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...