back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऊर्जा दक्षता के लिए पर्यावरणीय नियम जरूरी : आईआईटी-मद्रास

चेन्नई, 14 मई (आईएएनएस)। आईआईटी-मद्रास के शोधकर्ताओं ने सलाह दी है कि विनिर्माण क्षेत्र में ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने के लिये पर्यावरण संबंधी नियम-कायदे जरूरी हैं। आईआईटी-मद्रास के शोधकर्ताओं ने अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिकों के साथ साल 2000 से 2015 के बीच के आंकड़ों का अध्ययन करके यह निष्कर्ष निकाला है। शोध रिपोर्ट में उन्होंने सलाह दी है कि विनिर्माण क्षेत्र में ऊर्जा दक्षता को बेहतर बनाने के लिये प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के साथ घरेलू हरित नीति भी जरूरी है। शोध में बताया गया कि प्रौद्योगिकी को अपनाने के साथ नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कर और ऊर्जा दक्षता में संबंध होना चाहिए। रिपोर्ट में कहा गया है कि ऊर्जा दक्षता को बेहतर करने वाली कंपनियों को कर क्रेडिट देना चाहिये या उन्हें कर में छूट दिया जाना चाहिए। शोधकर्ताओं ने कहा कि विदेशी प्रत्यक्ष निवेश से भी ऊर्जा दक्ष को बढ़ावा मिलेगा और इससे देश की आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। आईआईटी-मद्रास के शोधकर्ताओं की टीम की अगुवाई ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर संतोष कुमार साहू ने की। अन्य शोधकर्ताओं में फ्रांस के एमिलॉन बिजनेस स्कूल के डॉ अजय कुमार और ब्रिटेन के नॉटिंघम यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल के किम हुआ तान शामिल थे। शोधकर्ताओं ने बताया कि उनके शोध का लक्ष्य यह पता करना था कि ग्रीन हाउस गैस उर्त्सजन को कम करने के लिए क्या कंपनियों पर अधिक कर लगाना उचित है? –आईएएनएस एकेएस/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵