back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मस्क की Tesla Car ने भारत में रखा कदम, लॉन्च की मॉडल Y इलेक्ट्रिक कार, जानें कीमत से लेकर रेंज तक पूरी डिटेल

एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला ने भारत में अपनी टेस्ला मॉडल वाई को लॉन्च करके अपनी एंट्री की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एलन मस्क की टेस्ला इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी ने भारत में अपनी टेस्ला मॉडल वाई लॉन्च करके अपनी एंट्री की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। जहां मॉडल वाई को लॉन्च करने के साथ ही मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक आलीशान शोरूम में खोला गया है। जो बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के आलीशान मेकर मैक्सिटी मॉल में स्थित है। मुंबई में शोरूम खोलने के बाद टेस्ला जल्द ही गुरुग्राम और दिल्ली में अपने स्टोर ओपन करने की प्रक्रिया पर काम करेगी।

बता दें, एलन मस्क की टेस्ला ने भारत में आधिकारिक रूप से एंट्री कर ली है, जहां टेस्ला ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक आलीशान शोरूम खोला है। यहां जानें इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत से लेकर रेंज तक हर जरूरी डिटेल। जल्द ही गुरुग्राम और दिल्ली में अपने स्टोर ओपन करने की प्रक्रिया पर काम करेगी।

टेस्ला ने लॉन्च किया मॉडल Y

भारत में टेस्ला कारों की कीमत जानकार आपको हैरानी होगी। टेस्ला ने आज जिस मॉडल वाई को लॉन्च किया है उसको दो वेरिएंट में पेश किया जाएगा, जिसमें पहला वेरिएंट रियर-व्हील ड्राइव मॉडल जिसकी कीमत 60.1 लाख रुपये है और दूसरा लॉन्ग-रेंज वेरिएंट जिसकी कीमत 67.8 लाख रुपये है। फिलहाल, मॉडल Y दिल्ली, गुरुग्राम और मुंबई में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

भारत में महंगी है टेस्ला इलेक्ट्रिक कार

बता दे, भारत में टेस्ला कारों की कीमत इंटरनेशनल मार्केट की तुलना में काफी ज्यादा है। जिसकी सीधी वजह भारत में लगने वाले भारी आयात शुल्क हैं। अमेरिका में टेस्ला मॉडल वाई की कीमत 38.6 लाख रुपये रुपये है, तो चीन में इसी मॉडल की कीमत 30.5 लाख रुपये रुपये है, वहीं जर्मनी में इस कार को 46 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। लेकिन भारत में इसकी हाईप्राइस 67.8 लाख रुपये है।

भारत में कैसे बेची जाएगी टेस्ला इलेक्ट्रिक कार

अब भारत में जब तक टेस्ला इलेक्ट्रिक कारों का प्रोडक्शन शुरू नहीं हो जाता तब तक इन कारों की बिक्री सीबीयू के रूप में की जाएगी। हालांकि, एलन मस्क की टेस्ला ने अभी तक टेस्ला कारों के स्थानीय निर्माण पर चुप्पी साध रखी है। वहीं अब टेस्ला मॉडल Y लॉन्ग रेंजमॉडल Y लॉन्ग रेंज की एक्स-शोरूम कीमत 67.89 लाख रखी है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि, यह कार पूरी तरह चार्ज होने पर 622 किमी की रेंज दे सकती है, जबकि इसकी अधिकतम गति 201 किमी प्रति घंटा ही रहेगी। यह 5.6 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। टेस्ला मॉडल Y रेंज पूरी तरह चार्ज होने पर मॉडल Y की अनुमानित रेंज 500 किमी चलेगी। जबकि इसकी अधिकतम गति 201 किमी प्रति घंटा है और यह 5.9 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

डीपफेक पर बड़ा एक्शन: X ने बदले नियम, Grok से हटेंगी आपत्तिजनक और अश्लील इमेज

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कई देशों में विरोध और नियामक कार्रवाई का सामना करने के बाद आखिरकार एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...
spot_img

Latest Stories

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵