back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Elon Musk फिर दुनिया के सबसे रईस इंसान, 1 ही दिन में Jeff Bezos को पछाड़ा

Elon Musk World Richest Person : एलन मस्क फिर दुनिया के सबसे बड़े रईस बन गए हैं। मस्क ने Amazon के फाउंडर जेफ बेजोस को पछाड़ा है।

नई दिल्ली, रफ्तार। दुनिया के सबसे दौलतमंद शख्स एक बार फिर एलन मस्क (Elon Musk) बन गए हैं। मस्क (Elon Musk) ने अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की है। दरअसल, कुछ समय से सबसे रईस की कुर्सी के लिए मस्क और जेफ के बीच उठा-पटक चल रही है। हर तीन दिन में सबसे रईस की कुर्सी मस्क तो कभी बेजोस के पास जा रही। गुरुवार कोमस्क नंबर वन हो गए थे। अगले ही दिन शुक्रवार को बेजोस नंबर एक हुए। अब इस हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को एक बार फिर मस्क ने पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। सोमवार को मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयरों में 5.30 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस कारण उनकी संपत्ति बढ़कर जेफ बेजोस से अधिक हो गई। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के अनुसार मस्क की नेटवर्थ में सोमवार को 6.74 अरब डॉलर की वृद्धि आई। वह 210 अरब डॉलर के साथ दुनिया के सबसे बड़े रईस बन चुके हैं। अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस 207 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

इस साल मस्क की संपत्ति 18.9 अरब डॉलर घटी

इस साल एलन मस्क (Elon Musk) की नेटवर्थ में 18.9 अरब डॉलर की गिरावट आई है। दूसरी ओर जेफ बेजोस की नेटवर्थ में 29.7 अरब डॉलर बढ़ोतरी हुई है। साउथ अफ्रीका में जन्मे एवं पेशे से इंजीनियर मस्क टेस्ला समेत कई अन्य कंपनियां भी चलाते हैं। इनमें माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स (पहले ट्विटर), स्पेस एक्स और सोलर सिटी शामिल हैं। टेस्ला दुनिया की सबसे वैल्यूएबल ऑटो कंपनी है, जिसका मार्केट कैप 597.78 अरब डॉलर है। फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अरनॉल्ट 200 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सबसे अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। सोमवार को उनकी नेटवर्थ 2.03 अरब डॉलर बढ़ी। इस साल उनकी कुल संपत्ति 7.13 अरब डॉलर घटी है।

टॉप-12 अरबपतियों में अकेले अमेरिका के 11

दुनिया के टॉप-12 अरबपतियों में से 11 अमेरिका के ही हैं। फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स के फाउंडर मार्क जकरबर्ग 180 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे नंबर पर कायम हैं। लैरी पेज (158 अरब डॉलर) पांचवें नंबर, बिल गेट्स (157 अरब डॉलर) छठे, स्टीव बालमर (154 अरब डॉलर) सातवें, लैरी एलिसन (153 अरब डॉलर) आठवें, सर्गेई ब्रिन (148 अरब डॉलर) नौवें और वॉरेन बफे (135 अरब डॉलर) 10वें नंबर पर हैं। माइकल डेल (120 अरब डॉलर) 11वें नंबर और जेंसन हुआंग (115 अरब डॉलर) 12नें स्थान पर हैं। इस साल सबसे ज्यादा हुआंग की नेटवर्थ 71.1 अरब डॉलर बढ़ी। 

अंबानी 13वें और अडानी 14वें नंबर पर 

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार भारतीय कारोबारी मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे रईसों की लिस्ट में 13वें नंबर पर हैं। गौतम अडानी 14वें स्थान पर कायम हैं। अंबानी की नेटवर्थ 113 अरब डॉलर है। अडानी की संपत्ति 107 अरब डॉलर की है। दरअसल, बकरीद पर्व पर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार बंद थे, जिससे अडानी और अंबानी के नेटवर्थ में बदलाव नहीं हुआ। वहीं, अमेरिकी शेयर मार्केट हरे निशान पर बंद हुए थे। कारोबार के दौरान मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयरों में 5.30 प्रतिशत की उछाल रही। इसका असर उनके संपत्ति पर पड़ा और उन्होंने दुनिया के सबसे रईसों में पहला पायदान पा लिया। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत को लेकर एलन मस्क की पोस्ट पर खुश हुए किरेन रिजिजू, राहुल गांधी को दी देशहित की नसीहत

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...