back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिन के समय बिना रूकावट बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें डिस्कॉम- ओडिशा सरकार

भुवनेश्वर, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। भीषण गर्मी की स्थिति को देखते हुए ओडिशा सरकार ने सोमवार को सभी बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) से पूरे राज्य में दिन के समय बिना रूकावट बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा है। ओडिशा के मुख्य सचिव सुरेश चंद्र महापात्रा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक की। इस बैठक में राज्य के कई स्थानों पर लगातार बिजली कटौती की समस्या के बारे में बताया गया। जिसके बाद यह निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि चूंकि गर्मी की स्थिति बढ़ रही थी और दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों की बोर्ड परीक्षा जल्द शुरु होने वाली है, ऐसे में डिस्कॉम को प्राथमिकता के आधार पर बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। ऊर्जा विभाग ने बताया कि गर्म मौसम के कारण बिजली की मांग में लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सुंदरगढ़ जिले के एनटीपीसी दरलीपाली संयंत्र में 800 मेगावाट क्षमता की इकाई में अचानक बिजली गुल होने से ओडिशा में बिजली संकट पैदा हो गया है क्योंकि इसे इकाई से 400 मेगावाट मिलता था। ओडिशा हाइड्रो पावर कॉरपोरेशन (ओएचपीसी) को दिन के समय उत्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा, महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) से राज्य में सभी बिजली उत्पादन इकाइयों को कोयले की आपूर्ति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया। अब, ओडिशा की पीक ऑवर बिजली की मांग (शाम 7 बजे से 11 बजे तक) 5,200 से 5,400 मेगावाट होने का अनुमान लगाया गया है, जबकि राज्य हाइड्रो, थर्मल, स्वतंत्र बिजली उत्पादकों, केंद्रीय क्षेत्र, बिजली बैंकिंग और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे विभिन्न स्रोतों से 4,800 मेगावाट बिजली उत्पन्न करता है। अधिकारियों ने दावा किया है कि यह एक अस्थायी स्थिति है और इसे मई के पहले सप्ताह तक सुलझा लिया जाएगा। –आईएएनएस पीके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

Money Management Tips: इस तरह से करें मनी मैनेजमेंट, महीनें में हजारों रुपयों की कर लेंगे बचत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज हम आपको कुछ ऐसे उपयोगी फ्री फाइनेंस ऐप्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी मनी मैनेजमेंट (Money Management...
spot_img

Latest Stories

Dhurandhar 2 नहीं ले रही थामने का नाम, बॉक्स ऑफिस पर मचा रही गदर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

Women Rights During Arrest: मुफ्त कानूनी सहायता से लेकर जमानत और हिरासत के नियम तक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की गिरफ्तारी के दौरान कानून...

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵