back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Investment Trend: देश में युवाओं की पसंद बनी क्रिप्टो, 2 करोड़ निवेशकों में इतने प्रतिशत नौजवान

Investment in Crypto: देश में क्रिप्टो निवेशकों की संख्या 1.9 करोड़ से अधिक है। इनमें 9 फीसदी महिला निवेशक हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने वाले 75 फीसदी युवा हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। देश में क्रिप्टो निवेशकों की संख्या 1.9 करोड़ से अधिक है। इनमें 9 फीसदी महिला निवेशक हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने वाले 75 फीसदी युवा हैं। उनकी उम्र 18-35 साल है, जो दर्शाता है कि युवाओं की क्रिप्टो में बेहद दिलचस्पी है। सिर्फ दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई जैसे महानगरों में क्रिप्टो निवेश के कुल मूल्य का पांचवां भाग है। मूल्य के हिसाब से क्रिप्टो में निवेश के मामलों में दिल्ली देश भर में शीर्ष स्थान पर है।

इस साल डॉगकॉइन रहा सबसे लोकप्रिय क्रिप्टो कॉइन

रिपोर्ट के अनुसार इस साल डॉगकॉइन सबसे लोकप्रिय क्रिप्टो कॉइन था। कुल क्रिप्टो निवेश में इसकी 11 फीसदी हिस्सेदारी रही। इसके बाद बिटकॉइन (8.5 प्रतिशत) और एथेरियम (6.4 प्रतिशत) का स्थान रहा।

क्या है क्रिप्टो करेंसी?

क्रिप्टो करेंसी डिजिटल या वर्चुअल करेंसी है। यह क्रिप्टोग्राफी द्वारा सिक्योर्ड है। इसे जाली बनाना या दो बार खर्च करना लगभग असंभव है। कई क्रिप्टोकरेंसी ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी-कंप्यूटरों के एक डिपेरेट नेटवर्क द्वारा लागू वितरित लेजर पर आधारित विकेंद्रित नेटवर्क है। क्रिप्टो करेंसी की प्रमुख विशेषता है कि वे किसी केंद्रीय प्राधिकारी द्वारा जारी नहीं किए जाते, जो उन्हें सैद्धांतिक रूप से सरकारी हस्तक्षेप या हेरफेर से प्रतिरक्षा देती है।

अहम बातें

1. क्रिप्टो करेंसी एक नेटवर्क पर आधारित डिजिटल एसेट का एक रूप है। यह कंप्यूटरों की बड़ी संख्या में बांटा है। यह विकेंद्रित संरचना उन्हें सरकारी एवं केंद्रीय प्राधिकारियों के नियंत्रण के बाहर अस्तित्व बनाए रखने में सक्षम बनाती है।

2. क्रिप्टो करेंसी शब्द इनक्रिप्शन टेक्निक से उठाया गया है। इसका उपयोग नेटवर्क की सुरक्षा में लाया जाता है।

3. ब्लॉकचेन, जो ट्रांजेक्शनल डाटा की इंटीग्रिटी सुनिश्चित करने को संगठनात्मक पद्धति है। कई क्रिप्टो करेंसी के अनिवार्य घटक होते हैं।

4. कई विशेषज्ञों का भरोसा है कि ब्लॉकचेन एवं संबंधित टेक्नोलॉजी वित्त् एवं कानून समेत कई उद्योगों को बाधित करेगी।

5. क्रिप्टो करेंसी की आलोचना भी होती है। इसमें अवैध गतिविधियों के लिए उनका उपयोग, एक्सचेंज दर अस्थिरता और उनमें अंतर्निहित अवसंरचना भी शामिल हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵