back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केंद्र सरकार ने खाद्य तेल एवं तिलहन की भंडारण सीमा तय की

नयी दिल्ली , 9 फरवरी (आईएएनएस)। खाद्य तेल एवं तिलहनों की जमाखोरी रोकने और बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार ने 30 जून तक के लिए इनकी भंडारण सीमा तय कर दी है। उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि केंद्र सरकार ने इस सबंध में गत तीन फरवरी को अधिसूचना जारी की थी। यह आदेश केंद्र सरकार तथा सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की सरकार को अधिकार देता है कि वे खाद्य तेल एवं तिलहनों के भंडारण और वितरण को नियमबद्ध कर सकें । इससे सरकार को खाद्य तेल एवं तिलहनों की जमाखोरी रोकने के प्रयासों को बल मिलेगा। विभाग ने आदेश की अनुपालना के संबंध में चर्चा के लिए मंगलवार को सभी राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों के साथ बैठक की थी। बैठक में इस बात पर बल दिया गया कि राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकारी आपूर्ति श्रृंखला में कोई व्यवधान किये बिना तथा कारोबार में कोई अवांछित अड़चन पैदा किये बिना भंडारण सीमा मात्रा आदेश को लागू करें। केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों के संबंध में खुदरा विक्रेताओं के लिए 30 क्विं टल, थोक विक्रेताओं के लिए 500 क्विं टल, बड़े खुदरा दुकानों या चेन रिटेलर या दुकान के लिए 30 क्विं टल और उनके डिपो के लिए 1,000 क्विं टल की सीमा तय की है। खाद्य तेलों का प्रसंस्करण करने वाली इकाइयां प्रतिदिन उत्पादन क्षमता के 90 दिन के बराबर मात्रा का भंडारण कर सकती हैं। तिलहन के मामले में खुदरा विक्रेताओं के लिए भंडारण सीमा 100 क्विं टल और थोक विक्रेताओं के लिए 2,000 क्विं टल की तय की गयी है। खाद्य तेलों का प्रसंस्करण करने वाली इकाइयां प्रतिदिन उत्पादन क्षमता के 90 दिन के बराबर मात्रा का भंडारण कर सकती हैं। भंडारण सीमा मात्रा तय किये जाने का यह आदेश कुछ शर्तो के साथ निर्यातकों तथा आयातकों पर लागू नहीं होता है। बैठक में यह जानकारी दी गयी कि अगर वैधानिक प्रतिष्ठानों के पास भंडारण तय सीमा मात्रा से अधिक हुआ तो उन्हें यह खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के पोर्टल पर घोषित करना होगा। घोषणा के 30 दिन के भीतर उन्हें अपना भंडारण तय सीमा में लाना होगा। सभी राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों को प्रतिष्ठानों द्वारा घोषित भंडारण सीमा की निगरानी के लिए इस पोर्टल तक पहुंच दी गयी है। केंद्र सरकार का मानना है कि इससे खाद्य तेलों के दाम में इजाफा करने के लिए जिम्मेदार जमाखोरी, कालाबाजारी जैसी गैरकानूनी गतिविधियों को रोका जा सकेगा। बैठक में खाद्य तेलों की कीमत के मौजूदा वैश्विक परिदृश्य तथा भारतीय बाजार पर इसके प्रभाव के बारे में भी जानकारी दी गयी। गौरतलब है कि नवंबर 2021 में खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने बताया था कि सरकार ने खाद्य तेलों की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए पाम ऑयल, सूरजमुखी तेल और सोयाबीन तेल के आयात शुल्क में बदलाव किया है। इसके अलावा एनसीडेक्स पर सरसों तेल के वायदा कारोबार को निलंबित कर दिया गया और भंडारण सीमा भी तय की गयी थी। –आईएएनएस एकेएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी में काम करने का हर किसी का सपना होता है। वहां मिल रही सुविधाएं इस...
spot_img

Latest Stories

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵