नई दिल्ली, रफ्तार। भारतीय शेयर बाजार में आज शानदार तेजी है। सेंसेक्स करीब 74 हजार के लेवल पर पहुंचा है। निफ्टी 22400 के ऊपर कारोबार कर रहा है। आज सबसे अधिक ध्यान महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों ने खिंचा है। इसके शेयरों में करीब 8 फीसदी की तेजी है। Mahindra & Mahindra के शेयर 7.7 फीसदी ऊपर चढ़कर 52 सप्ताह के हाई लेवल 2554.75 रुपये पर हैं।
महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में तेजी की वजह जानें
कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी की वजह मार्च तिमाही नतीजे में अच्छा मुनाफा माना जा रहा है। इस तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) का नेट प्रॉफिट 31.5 फीसदी बढ़ा है। मुनाफा 2038 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी की आय 25109 करोड़ रुपये पहुंच गया है। कंपनी ने 21 रुपये के डिविडेंड का भी ऐलान कर दिया है। इस कारण कंपनी के शेयरों की खूब खरीदारी हो रही है।
2910 रुपये तक जा सकता है शेयर
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने भी महिंद्रा के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। फर्म ने शेयर को लेकर टारगेट 2910 रुपये दिया है। साथ ही कहा कि कंपनी का SUV पोर्टफोलियो मजबूत रहेगा। वित्त वर्ष 2025-26 में यह 16-21 फीसदी तक ग्रोथ कर सकता है। Goldman Sachs के मुताबिक शेयर 2700 रुपये तक जा सकता है। Morgan Stanley ने 2665 रुपये प्रति शेयर टारगेट प्राइस रखा है।
5 दिनों में 16 फीसदी से ज्यादा तेजी
दरअसल, बीते पांच दिनों में महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में 16 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखी है। एक महीने में 24.80% की तेजी दर्ज की है। यह 2527 रुपये पर कारोबार कर रहा। एक साल में इसके निवेशकों के पैसे दोगुने हो गए हैं। इसने 6 महीने में 60 फीसदी का रिटर्न दिया है। जनवरी से अब तक इस स्टॉक में 50 फीसदी की तेजी दिखी गई है।
डिविडेंड का भी ऐलान
कंपनी ने मुनाफे के साथ निवेशकों के लिए डिविडेंड का भी ऐलान कर दिया है। कंपनी प्रति शेयर पर हर निवेशकों को 21 रुपये का डिविडेंड देगी। डिविडेंड का भुगतान एजीएम बैठक के बाद होगा।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





