नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस हफ्ते के लिए शेयर मार्केट बंद हो चुके हैं। शेयर मार्केट लाल निशान के साथ बंद हुए हैं। 2 अगस्त को बाज़ार में भारी गिरावट देखने को मिली, लेकिन इस गिरावट के बीच कुछ शेयर्स ऐसे रहे जो तेज़ी से ऊपर गए। इनमें से एक था Zomato। कंपनी के शेयर्स 244 के भाव पर खुले, सुबह 10 बजे के करीब 276 का आंकड़ा छूकर शाम को 262 पर बंद हुए। बीते दिन के मुकाबले दिन के अंत में शेयर का भाव 28 रुपये बढ़ा।
आसान शब्दों में कहें तो अगर किसी के पास ज़ोमैटो के 100 शेयर्स हैं तो उसे एक दिन में 2800 रुपये का शुद्ध मुनाफा हो गया। जानकारों का मानना है कि कंपनी के शेयर्स अभी और ऊपर जाएंगे। इससे कंपनी के फाउंडर दीपेंदर गोयल की बल्ले-बल्ले हो गई। अब दीपेंदर गोयल कौन हैं वो भी जानेंगे, पर पहले जान लेते हैं कि कंपनी के शेयर्स रॉकेट क्यों बने हुए हैं?
Zomato के शेयर्स में क्यों आया उछाल?
जोमैटो ने हाल ही में अपने पहले क्वार्टर यानी अप्रैल-जून, 2024 के नतीजे जारे किए हैं। इस तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट पिछले साल की इसी तिमाही के 2 करोड़ से बढ़कर 253 करोड़ हो गया है। कंपनी की कमाई भी 2416 करोड़ से बढ़कर 4206 करोड़ हो गई है। इसके साथ ही पहले क्वार्टर में कंपनी का मार्जिन 4.2% रहा है। माने गुड न्यूज़ ही गुड न्यूज़। और इसी वजह से कंपनी के शेयर्स में इतनी तेज़ी देखने को मिल रही है।
कौन हैं दीपेंदर गोयल?
जोमैटो के फाउंडर हैं। जोमैटो की सफलता के बाद उन्होंने इसकी बहन यानी क्विक डिलिवरी प्लैटफॉर्म Blinkit भी शुरू किया है। पंजाब के रहने वाले दीपेंदर 41 साल के हैं। IIT दिल्ली से एमटेक की पढ़ाई उन्होंने की है। पढ़ाई के बाद कुछ समय नौकरी की, फिर उन्हें जोमैटो शुरू करने का आइडिया आया। काम शुरू हुआ होटल के मैन्यू को फोन पर स्कैन करके फोन पर ही देखने से, इसके बाद डिलिवरी का आइडिया आया और साल 2010 में शुरू हुआ जोमैटो को सफर जो तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। जोमैटो एक फूड डिलिवरी प्लैटफॉर्म है, जो आए दिन अपने प्लैटफॉर्म फी और होटल से महंगी कीमतों को लेकर चर्चा विवादों में भी बनी रहती है। लेकिन ये अब एक ऐसा प्लैटफॉर्म बन चुकी है, जिसके बिना रह पाना मुश्किल लगता है।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in





