back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IRCTC की वेबसाइट और ऐप ठप: दिवाली से पहले टिकट बुकिंग में हाहाकार, ट्रेन से घर जाने वाले यात्री परेशान

दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों से ठीक पहले यात्रियों के लिए बुरी खबर है। भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों आज सुबह से ठप हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों से ठीक पहले यात्रियों के लिए बुरी खबर है। भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों आज सुबह से ठप हैं। लोग बार-बार कोशिश कर रहे हैं लेकिन टिकट बुक नहीं हो पा रही है।

दिवाली पर घर जाने की तैयारी में मुश्किलें

दिवाली और छठ पर घर जाने की तैयारी कर रहे लाखों यात्रियों को अचानक इस तकनीकी खराबी की वजह से परेशानी हो रही है। तत्काल टिकट बुकिंग का समय शुरू होते ही वेबसाइट डाउन हो गई, जिससे लोग टिकट कन्फर्म नहीं कर पा रहे हैं। कई यात्रियों ने बताया कि न तो वेबसाइट खुल रही है और न ही मोबाइल ऐप काम कर रहा है।

वेबसाइट पर दिख रहा मैसेज

जो लोग साइट खोलने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें एक डाउनटाइम मैसेज दिखाई दे रहा है। इसमें लिखा है। अगले एक घंटे तक बुकिंग और कैंसिलेशन सेवा उपलब्ध नहीं है। असुविधा के लिए खेद है। साथ ही यह भी बताया गया है कि कैंसिलेशन या TDR फाइल करने के लिए यात्री कस्टमर केयर नंबरों 14646, 08044647999, 08035734999 पर संपर्क करें या [email protected] पर ईमेल करें। हालांकि IRCTC ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि त्योहारों के मौसम में बढ़ते ट्रैफिक और सर्वर लोड की वजह से यह समस्या आई है। दिवाली और छठ के दौरान ट्रेन टिकट की डिमांड कई गुना बढ़ जाती है, जिससे सर्वर ओवरलोड हो सकता है।

सोशल मीडिया पर यात्रियों की नाराजगी

IRCTC की इस तकनीकी गड़बड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार शिकायतें कर रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि वे सुबह से वेबसाइट पर लॉगिन करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन Service Unavailable दिखा रहा है। कुछ यात्रियों ने व्यंग्य में लिखा,“त्योहार से पहले ट्रेन टिकट मिलना मुश्किल था, अब वेबसाइट ही गायब हो गई। इस पूरे मामले में IRCTC की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे घबराएं नहीं और थोड़ी देर बाद फिर से वेबसाइट या ऐप पर कोशिश करें। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी टीम सर्वर बहाल करने में लगी है, और जल्द ही बुकिंग प्रक्रिया सामान्य हो जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

वैष्णो देवी से दिल्ली और वाराणसी के लिए होली स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइमिंग और रूट डिटेल्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Northern Railway Jammu Division ने होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा...
spot_img

Latest Stories

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...