नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आम बजट 2025 से ठीक पहले देशवासियों को बड़ी राहत मिली है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की घोषणा की है। यह नई दरें 1 फरवरी से लागू हो गई हैं। आइए जानते हैं आपके शहर में अब गैस सिलेंडर कितने में मिलेगा।
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम हुए कम
ऑयल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 7 रुपये की कटौती की है इसके बाद आपके शहर में भी कमर्शियल वाला गैस सिलेंडर सस्ता हो गया है।
दिल्ली: 1804 रुपये से घटकर 1797 रुपये प्रति सिलेंडर हो गए हैं।
मुंबई: 1756 रुपये से घटकर 1749.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गए हैं।
कोलकाता: 1911 रुपये से घटकर 1907 रुपये प्रति सिलेंडर हो गए हैं।
चेन्नई: अब 1959.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गए हैं।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
हालांकि, घरेलू उपयोग के 14 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अभी भी देश के अलग-अलग शहरों में इसकी कीमतें इस प्रकार हैं।
दिल्ली: 803 रुपये प्रति सिलेंडर है।
लखनऊ: 840.50 रुपये प्रति सिलेंडर है।
मुंबई: 802.50 रुपये प्रति सिलेंडर है।
चेन्नई: 818.50 रुपये प्रति सिलेंडर है।
कोलकाता: 829 रुपये प्रति सिलेंडर है।
हर महीने होती है कीमतों की समीक्षा
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इसके आधार पर कमर्शियल और घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में बदलाव होता है। हालांकि, घरेलू सिलेंडर के दामों में लंबे समय से कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।
राहत की सांस
कमर्शियल सिलेंडर के दामों में कटौती व्यापारियों और रेस्तरां उद्योग के लिए राहत भरी खबर है। वहीं, घरेलू सिलेंडर की कीमत स्थिर रहने से आम जनता पर फिलहाल कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। आने वाले समय में तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों और सरकारी नीतियों के आधार पर गैस सिलेंडर के दामों में और बदलाव संभव हैं।




