नई दिल्ली, रफ्तार। लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Elections 2024) में एनडीए सरकार (NDA Government) की वापसी से अडाणी ग्रुप (Adani Group) के शेयरों में नई जान आ गई है। इसके साथ ही अडाणी ग्रुप (Adani Group) ने भेल (Bhel) पर हाथ रखा तो इसके शेयरों के भी भाव चढ़ गए। सरकारी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के शेयर आज सुबह ट्रेडिंग शुरू होने के कुछ मिनटों में 14 फीसदी से अधिक चढ़ा। इसकी वजह अडाणी (Adani) द्वारा उठाया एक कदम है।
Adani Power ने Bhel को दिया है बड़ा कॉन्ट्रैक्ट
दरअसल, अडाणी ग्रुप (Adani Group) की कंपनी अडाणी पावर (Adani Power) ने 5 जून को बताया था कि उसने सरकारी कंपनी भेल (Bhel) को 3500 करोड़ रुपए का कॉन्ट्रैक्ट दिया है। कॉन्ट्रैक्ट छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में थर्मल पावर प्रोजेक्ट बनाने का है। इसके अगले दिन यानी आज शेयर बाजार में ट्रेडिंग शुरू होते ही निवेशक भेल के शेयर खरीदने को टूट पड़े। नतीजतन, मिनटों में कंपनी के शेयर में 14.60 फीसदी का उछाल दिखा। बीएसई (BSE) पर कंपनी के शेयर 292.45 रुपए और एनएसई (NSE) पर 292.35 रुपए पर थे। अडाणी पावर के शेयर भी 8 फीसदी उछले। ये 782.30 रुपए पर पहुंच गए।
कॉन्ट्रैक्ट की खासियत जानें
भेल (Bhel) ने शेयर मार्केट को बताया है कि अडाणी पावर ने 800 मेगावाट के 2 पावर प्रोजेक्ट बनाने का कॉन्ट्रैक्ट सौंपा है। कंपनी को प्रोजेक्ट के लिए बॉयलर, टरबाइन, जेनरेटर, सुपरक्रिटिकल टेक्नोलॉजी की आपूर्ति करनी है। इसमें से यूनिट 1 को 35 महीने और यूनिट 2 को 41 महीने में पूरा करना है।
दोपहर में भाव में थी थोड़ी नरमी
सुबह के कारोबार में 14 फीसदी से अधिक उछले भेल के शेयरों में दोपहर तक कुछ नरमी दिखी थी। बीएसई पर भेल के स्टॉक बुधवार को 278.50 रुपए पर बंद हुए थे। 6 जून को शेयरों में 23.15 रुपए का उछाल दिखा। भेल को अडाणी पावर के अलावा मिर्जापुर थर्मल एनर्जी (यूपी) से भी 2 पावर प्रोजेक्ट के कॉन्ट्रैक्ट मिले हैं, जिसकी लागत 3500 करोड़ रुपए है।
शेयर का भाव 400 रुपए पार करेगा : विशेषज्ञ
ब्रोकरेज हाउस नुवामा (Nuvama) के अनुसार जल्द ही कंपनी के शेयर 400 रुपए को पार कर जाएंगे। इसकी वजह है कि अगले 2-3 साल में थर्मल पावर सेक्टर बूम करेगा। इससे भेल को और कॉन्ट्रैक्ट मिलेंगे। पहले से कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। उसका फायदा शेयरों को भी मिलेगा। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने भेल शेयर का टार्गेट प्राइस 370 दिया है। इनका मानना है कि कंपनी को कई कॉन्ट्रैक्ट मिलेंगे, जिससे यह आने वाले समय में मोटा मुनाफा कमा सकती है।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in





