नई दिल्ली, रफ्तार। झटके में अरबपति बनने की सोच रहे लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑफर है। इसकी पेशकश भारतीय क्रिप्टो कंपनी वजीरएक्स ने की है। कंपनी ने अपनी चोरी हुई संपत्ति का पता लगाने वाले को 23 मिलियन डॉलर यानी 192.46 करोड़ रुपए देगी। दरअसल, पिछले हफ्ते हैकरों ने वजीरएक्स को अपना शिकार बनाया था। हैकरों ने वजीरएक्स की 234 मिलियन डॉलर की संपत्ति चुरा ली है। चोरी की गई संपत्ति में क्रिप्टो करेंसी भी शामिल हैं। हैकरों ने 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा की शिबा इनु क्रिप्टोकरेंसी की चोरी की है। क्रिप्टो करेंसी में 52 मिलियन डॉलर के बराबर इथेरियम, 11 मिलियन डॉलर के बराबर मैटिक, 6 मिलियन डॉलर के बराबर पेपे भी ले उड़े हैं।
X पर पोस्ट कर ऑफर की दी जानकारी
कंपनी चोरी हुई संपत्ति को रिकवर करने के लिए हर स्तर पर जुटी है। वजीरएक्स के को-फाउंडर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रिकवरी पर रिवॉर्ड की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जो कंपनी की चोरी हुई 234 मिलियन डॉलर की संपत्ति को रिकवर करके देगा, उसे कंपनी 23 मिलियन डॉलर देगी।
आलोचना के बाद बढ़ाई इनाम की राशि
कंपनी ने पहले रिवार्ड के रूप में कम राशि रखी थी। उसने कहा था कि चोरी की गई संपत्ति के बारे में अहम जानकारी देने पर रिवार्ड के रूप में 10 हजार डॉलर दिए जाएंगे। इसके अलावा व्हाइट हैट रिवार्ड के रूप में रिकवर्ड अमाउंट का 5 फीसदी भी देंगे। इस पर इंटरनेट यूजर ने काफी आलोचना की, जिसके बाद कंपनी ने रिवार्ड को बढ़ाकर 23 मिलियन डॉलर कर दिया है।
18 जुलाई को हैकरों ने लगाई थी सेंध
वजीरएक्स के साथ यह घटना 18 जुलाई को हुई थी। हैकरों द्वारा उसके वॉलेट करोड़ों की वैल्यू की विभिन्न क्रिप्टो करेंसी निकाले जाने के बाद जांच जारी है। कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म से हर तरह की निकासी पर रोक लगा रखी है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in




