back to top
35.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Apple को Ban कर दो, Elon Musk ने अपनी कंपनी में लगाया प्रतिबंध, बोले- एप्पल इतनी काबिल नहीं की…

Elon Musk On Apple : एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा एप्पल OpenAI को OS लेवल तक इंटीग्रेट करेगा तो आपकी प्राइवेसी नहीं रहेगी।

नई दिल्ली, रफ्तार। एप्पल और ओपन एआई की साझेदारी एलन मस्क (Elon Musk) को रास नहीं आई है। मस्क ने 10 जून को WWDC 2024 के बाद आज Apple की सारी डिवाइस को अपनी कंपनी में बैन करने के लिए कहा। दरअसल, Apple ने WWDC 2024 में Apple Intelligence का ऐलान किया है। इसके लिए कंपनी ने ChatGPT बनाने वाली OpenAI के साथ साझेदारी की है। अब एलन मस्क को लग रहा कि ChatGPT और एप्पल की सभी डिवाइसेस में इंटीग्रेट किया गया तो डेटा प्राइवेसी का खतरा हो सकता है। इस कारण मस्क ने X पर पोस्ट कर कहा-एप्पल OpenAI को OS लेवल तक इंटीग्रेट किया तो हम अपनी कंपनी से सभी Apple डिवाइस को बैन करेंगे। इससे प्राइवेसी का खतरा बढ़ने की आशंका है।

Apple वालों का डाटा सुरक्षित नहीं : मस्क

Musk ने X पर पोस्ट किया-विजिटर्स को दरवाजे पर ही एप्पल की डिवाइसेस को चेक कराना होगा। उन्हें Faraday Cage में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि Apple इतनी भी काबिल नहीं हुई है कि वो अपना अपना AI उतार सके, लेकिन क्या वो इस बात का दावा कर पाएगा कि OpenAI आपकी सिक्योरिटी और प्राइवेसी का ख्याल रखेगा। मस्क ने कहा कि Apple को अंदाजा नहीं है कि आपका डेटा OpenAI के पास जाएगा तो क्या होगा? वो आपकी प्राइवेसी के लिए काफी खतरनाक है।

एप्पल फीमेल और ओपनएआई मेल है : मस्क

Musk ने एक्स पर एक तस्वीर शेयर की। इसमें एक कपल है, जो नारियल पानी पी रहे। तस्वीर पर लिखा है-How Apple (Logo) Intelligence Work’. Apple फीमेल है, OpenAI मेल है। दोनों नारियल पानी पी रहे, लेकिन तरीका अलग है। इस हिसाब से एप्पल का डेटा चोरी हो सकता है।

Apple Intelligence क्या है?

Apple Intelligence AI से लैस है। इसका उपयोग बैकग्राउंड में लार्ज लैंग्वेज मॉडल के रूप में किया जाएगा। इसकी सर्विस कंपनी ने iPhone, iPad, Mac डिवाइस में दी है। इस सिस्टम के साथ जनरेटिव AI को पर्सनल टेक्स्ट के साथ कम्बाइंड करने का प्रयास किया गया है। Apple Intelligence को iOS 18, iPadOS 18, macOS Sequoia में इंटीग्रेट किया गया है। iOS 18, iPadOS 18, macOS Sequoia के ब्रांड न्यू सिस्टम वाइड राइटिंग टूल्स के साथ यूजर टेक्स्ट दोबारा लिखने, प्रूफरीड, टेक्स्ट को समराइज कर सकेंगे।


अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Sourav Ganguly की बायोपिक में लीड रोल निभाएगे Rajkummar Rao, शूटिंग भी हुई शुरू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ...

Liquior Price Hike: शराब प्रेमियों को झटका! इस राज्य में अंग्रेजी शराब पर 100 रुपये तक की बढ़ोतरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश में शराब के शौकीनों...

AAP का बड़ा एक्शन: Raghav Chadha से छीना उपनेता का पद, बोलने पर भी लगी रोक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। AAP ने अपने राज्यसभा सांसद राघव...

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को...

फिल्म Ramayana से सामने आया Ranbir Kapoor का राम अवतार, Alia Bhatt ने भी शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...

Shibpur Seat पर TMC का रहा है दबदबा, 2026 चुनाव में क्या बरकरार रहेगा गढ़?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शिबपुर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵