back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bajaj Housing Finance IPO: लिस्टिंग के बाद शेयर बेचें या होल्ड करें, जान लीजिए क्या है बेहतर ऑप्शन

अगर आपको भी IPO अलॉट हुआ है और समझ नहीं पा रहे हैं कि होल्ड करें या बेच दें, तो जान लीजिए क्या है बेहतर ऑप्शन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीओ (IPO) के क्षेत्र में अगर इन दिनों कोई आईपीओ सबसे ज्यादा चर्चा मे है तो वह बजाज हाउसिंग फाइनेंस है। बजाज हाउसिंग फाइनेंस (bajaj housing finance) को लेकर ग्रे मार्केट में जो अनुमान लगाया जा रहा है उससे निवेशक खासे खुश नजर आ रहे हैं। हालांकि उन निवेशकों के मन में अभी भी संशय बना हुआ है जिन्हें आईपीओ अलॉट हुआ है। वह निवेशक इसी उधेडबुन में लगे हुए हैं कि क्या पोजिशन को होल्ड करना चाहिए या लिस्ट होते ही तुरंत बेच देना चाहिए।

बेचें या होल्ड करे, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

ग्रे मार्केट के अनुमान से रिटेल निवेशक गदगद दिखाई दे रहे हैं। हालांकि शेयर को लेकर असमंजस में भी है कि क्या किया जाए। स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट की वेल्थ प्रमुख शिवानी न्याति ने इस आईपीओ को लेकर मजबूत प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई है। न्याति ने कहा- “आईपीओ ने निवेशकों की भारी दिलचस्पी हासिल की है, जिसका सबूत 67.4 गुना सब्सक्रिप्शन दर और 75.5 रुपये (107.8%) का आसमान छूता ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) है। यह उत्साह कंपनी के मजबूत फंडामेंटल और बाजार की उम्मीद को दर्शाता है।” उन्होंने कहा कि शार्ट टर्म निवेशक लाभ बुक कर सकते हैं जबकि लॉन्ग टर्म निवेशकों को होल्ड करने की सलाह दी जाती है। हालांकि इसमें आर्थिक जोखिम से इंकार नही किया जा सकता।

केवल तीन दिन में फुल हो गया आईपीओ

बजाज हाउसिंग फाइनेंस को निवेशको ने रिकॉर्ड तोड रिस्पॉन्स दिया है। 6560 करोड़ रुपये के इस आईपीओ को भरने में केवल 3 तीन लगे। कंपनी ने इस आईपीओ के तहत 3560 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू जारी किए थे, जबकि 3 हजार करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत जारी किए थे। अब निवेशकों को 16 सितंबर (bajaj housing finance listing date) का इंतजार है जब यह आईपीओ बाजार मे लिस्ट होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

PNGS रीवा डायमंड ज्वेलरी का IPO खुला, एंकर निवेशकों से जुटाए 170 करोड़, जानिए प्राइस बैंड और GMP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय प्राइमरी मार्केट में आभूषण सेक्टर की कंपनी पीएनजीएस रीवा डायमंड ज्वेलरी का आईपीओ 24 फरवरी 2026 को खुल गया है।...
spot_img

Latest Stories

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...

बिहार में नीतीश सरकार का नया नियम: सुबह सस्ती तो.. रात में महंगी होगी बिजली, जानिए किस पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵