नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अर्केड डेवल्पर्स का IPO 16 सितंबर को बाजार में उतरा था जिसमें 19 सितंबर तक दांव लगाया जा सकता था। 410 करोड़ रुपये का यह IPO आज बाजार में लिस्ट हो चुका है जिसका निवेशकों को बेसब्री से इंतजार था। इसके साथ ही निवेशक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि शेयर किस भाव पर बाजार में लिस्ट हुआ है। आपको बता दें कि यह आईपीओ 81.81 गुना सबस्क्राइब हुआ था।
अर्केड डेवल्पर्स का ग्रे मार्केट प्रीमियम (Arkade Developer IPO GMP today)
अर्केड डेवल्पर्स का ग्रे मार्केट में 60 फीसदी के उछाल का अनुमान जताया जा रहा था लेकिन शेयर ने मंगलवार को बाजार में लिस्ट होते ही 36 फीसदी की तेजी पकड़ ली थी जो देखते ही देखते 41.17 फीसदी तक बढ़कर 172 रुपये के आस पास ट्रेड करने लगा था। स्टॉक की शुरुआती कीमत 128 रुपये थी जो लिस्ट होते ही 175.9 रुपये पर पहुंच गई थी। हालांकि स्टॉक का आज का उच्चतम स्तर 190 रुपये देखा गया है।
रियल एस्टेट सेक्टर में काम करती है कंपनी
Arkade Developers रियल एस्टेट कंपनी है जो रियल एस्टेट के सेक्टर में डील करती है। 2017 से 2023 की पहली तिमाही के दौरान अर्केड डेवल्पर्स ने महाराष्ट्र में मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) के अलग अलग बाजारों में 1,040 रेजिडेंशियल रियल एस्टेट यूनिट्स लॉन्च कीं और उनमें 792 रेजिडेंशियल यूनिट्स की बिक्री भी जल्द ही कर दी था। 31 जुलाई, 2023 तक, कंपनी ने 18 लाख स्क्वायर फुट रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी को भी निर्मित कर डेवल्प किया था। कंपनी अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है जिसके लिए कंपनी ने 414 करोड़ रुपये का आईपीओ को लॉन्च किया था।




