back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Anand Mahindra Tweet: आनंद महिंद्रा ने शेयर बाजार में निवेश के लिए दी सलाह, सभी निवेशकों को आजमाना चाहिए

Anand Mahindra: भारतीय दिग्गज कारोबारी आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं। महिंद्रा समय-समय पर अलग-अलग मुद्दों पर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारतीय दिग्गज कारोबारी आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं। महिंद्रा समय-समय पर अलग-अलग मुद्दों पर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। उन्होंने आज रिस्क मैनेजमेंट को लेकर वीडियो शेयर किया है। इसके साथ कहा कि बड़े-बड़े बिजनेस स्कूल में भी इस तरह का रिस्क मैनेजमेंट नहीं सिखाया जाता है।

पोलर बीयर का वीडियो शेयर कर दी नसीहत

महिंद्रा द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में देख सकते हैं कि एक पोलर बीयर बर्फ की कमजोर लेयर को अपने शरीर को फैलाकर पार करता है। कमजोर लेयर को आसानी से सफलतापूर्वक पार करता है।

पोलर बियर हमें सिखाता है रिस्क मैनेजमेंट

आनंद महिंद्रा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है-पोलर बियर बिजनेस स्कूलों की अपेक्षा ज्यादा बेहतर तरीके से हमें रिस्क मैनेजमेंट के बारे में बताता है। जब बर्फ की पतली परत आई, तब पोलर बियर ने अपने पूरी शरीर को फैला लिया, ताकि उसका पूरा वजन डिस्ट्रीब्यूट हो जाए। आगे पूछा कि क्या यह शेयर बाजार में निवेश करने का सही तरीका है?

शेयर बाजार का हाल

हाल में भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दिखी। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों के साथ लार्ज कैप शेयरों में बिकवाली का ट्रेंड दिख रहा है। आज के कारोबारी सत्र में भी भारतीय बाजारों में सुस्त कारोबार दिख रहा है। दोपहर एक बजे तक निफ्टी 30 अंकों की गिरावट के साथ 21646 अंकों और सेंसेक्स 190 अंकों की गिरावट के साथ 71263 अंकों पर बंद हुआ।

निफ्टी के मिडकैप इंडेक्स में 289 अंकों की गिरावट

निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 289 अंकों की गिरावट के साथ 47386 अंकों और निफ्टी स्मॉलकैप 160 अंकों की गिरावट के साथ 15456 अंकों पर कारोबार कर रहा है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए तरीके सामने आ रहे हैं वैसे वैसे लोग उन्हें अपनाते जा रहे है। हालांकि एक...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...