back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Tata: रतन टाटा ने गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, आनंद महिंद्रा समेत बड़े-बड़े धुरंधरों को पछाड़ा, बने नंबर 1

Ratan Tata: मशहूर टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन एवं कारोबारी रतन टाटा अपने दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया (Social Media) पर इनकी जबरदस्त फैन फ्लोइंग है।

नई दिल्ली, रफ्तार। मशहूर टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन एवं कारोबारी रतन टाटा अपने दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया (Social Media) पर इनकी जबरदस्त फैन फ्लोइंग है। रतन टाटा अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर सबसे अधिक फॉलोवर वाले भारतीय उद्योगपति हैं। एक्स (X) पर रतन टाटा के 12.66 मिलियन यानी 1 करोड़ 26 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 के ताजा आंकड़ों में यह बताया गया है। आंकड़ों के मुताबिक रतन टाटा ने महिंद्रा ग्रुप के आनंद महिंद्रा, माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला, दिग्गज बैंकर उदय कोटक, गूगल के सुंदर पिचाई को फैन फॉलोइंग में पीछे छोड़ दिया है।

आनंद महिंद्रा थे पहले सबसे अधिक फॉलोवर वाले

इससे पहले यह रिकॉर्ड महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा का था। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के नए आंकड़ों के मुताबिक बीते एक साल में रतन टाटा के फॉलोअर्स में सोशल मीडिया पर काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रतन टाटा के फॉलोअर्स की संख्या में 8 लाख बढ़ी गई। टाटा के फॉलोअर्स की संख्या में बढ़ोतरी के बाद नंबर वन पर रहे आनंद महिंद्रा एक पायदान नीचे गिरकर दूसरे नंबर पर आ गए हैं। एक्स (पूर्व ट्वटर) पर आनंद के 10.8 मिलियन यानी 1 करोड़ 8 लाख फॉलोअर्स हैं।

तीसरे नंबर पर सुंदर पिचाई

तीसरे नंबर पतंजलि आचार्य बालकृष्ण एक्स पर 6.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ हैं। गूगल के सुंदर पिचाई 5.3 मिलियन फॉलोअर्स के साथ चौथे नंबर पर हैं। माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 3 मिलियन फॉलोअर्स के साथ 5वें नंबर पर हैं। नंदन नीलेकणि के 2.5 मिलियन, हर्षवर्धन गोयनका के 1.8 मिलियन और उदय कोटक के 1.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी में काम करने का हर किसी का सपना होता है। वहां मिल रही सुविधाएं इस...
spot_img

Latest Stories

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵