नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका ने Fed Reserve के पॉलिसी रेट में 50 बेसिस अंक की कटौती की है जिसका सीधा असर वैश्विक शेयर बाजार में देखा जा रहा है। भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) भी इससे अछूता नहीं है। गुरुवार के कारोबारी दिन की शुरुआत दोनों इंडेक्स BSE और NSE में बढ़त के साथ शुरु हुई। सेंसेक्स 500 अंक बढ़कर 83,481 के स्तर पर खुला और निफ्टी में भी 100 से ज्यादा अंको की तेजी देखी गई।
अमेरिका के फेडरल रिजर्व में 50 अंको की कटौती
अमेरिका के केंद्रीय बैंक ने चार साल बाद बड़ी राहत देते हुए अपने पॉलिसी रेट में 50 बेसिस अंक में कटौती की गई है। बेसिस अंकों में कटौती के बाद नई दर 4.75 से 5 फीसदी के बीच आ गई जो पहले 5.25 से 5.5 फीसदी हुआ करती थी। इसका असर भारतीय शेयर बाजार में कुछ यूं देखने को मिला की खबर लिखे जाने तक निफ्टी 138 अंक बढ़कर 25,517 अंक तक पहुंच गई है जबकि बैंक निफ्टी 422 अंक की बढ़त के साथ 53,171 अंक तक पहुंच गई। हालांकि जानकारी के लिए बता दें कि कल बाजार में सुस्ती का माहौल रहा था।
Wipro समेत इन 10 शेयरों में तूफानी तेजी
शुरुआती कारोबार में TCS और Wipro समेत कई बड़ी कंपनियों के शेयरों में भारी बढ़ोतरी देखी गई है। NTPC के शेयर में 3.03 फीसदी उछाल दर्ज किया जिसके बाद इस शेयर की कीमत 426.40 रुपये पर पहुंच गई। Wipro में 2 फीसदी तेजी, Axis Bank और TCS के शेयरों में 1.50 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई। इसके अलावा Tata Motors का शेयर भी 1.51 फीसदी बढ़ा हुआ दर्ज किया गया। Mid Cap कंपनियों की बात करें तो UBL और Tata Tech के शेयर भी 2 फीसदी से ज्यादा बढ़े और स्मॉल कैप में RITES LTD Share और Reliance Power भी हरे निशान में दिखे।




