नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज भारतीय दूरसंचार सर्विस प्रोवाइडर Airtel ने अमेरिका की SpaceX के साथ एक महत्वपूर्ण पार्टनरशिप का ऐलान किया है। इस डील के जरिए Airtel अपने ग्राहकों को SpaceX के Starlink नेटवर्क के माध्यम से हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विस देगा। इस पार्टनरशिप से भारत के दूर-सुदूर के गांवों में भी इंटरनेट कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा, जहां परंपरागत इंटरनेट सेवा उपलब्ध नहीं है या फिर उसकी स्पीड बहुत कम है।
क्या है SpaceX की Starlink?
Starlink, जो कि SpaceX की सैटेलाइट आधारित इंटरनेट सर्विस है जो विश्वभर में तेज और स्टेबल इंटरनेट कनेक्टिविटी देती है। यह सर्विस सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट उपलब्ध कराती है, जिससे विशेषकर उन क्षेत्रों में इंटरनेट पहुंचाने में मदद मिलती है जहां जमीन पर इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध नहीं होता। Airtel की यह पहल डिजिटल इंडिया के टारगेट को और मजबूत करेगी, खासकर उन इलाकों में जहां ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी एक चुनौती बन रहा है।
इस डील से Airtel को अपना कस्टमर बेस बढ़ाने का मौका तो मिलेगा ही बल्कि SpaceX को भी भारतीय बाजार में अपनी रीच बढ़ाने का मौका मिलेगा। साथ ही, यह भारत में हाई-स्पीड इंटरनेट के विकास में एक नया आयाम जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।
Airtel और SpaceX की यह पार्टनरशिप भारतीय ग्राहकों को बेहतर इंटरनेट सेवाएं देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और देश में डिजिटल परिवर्तन को गति देगी।
100 देशों में सर्विस दे रहा है SpaceX
स्टारलिंक कंपनी अपना हाइस्पीड इंटरनेट करीब 100 देशों में उपलब्ध करा रही है। इसके भूटान भी शामिल है और बांग्लादेश में भी जल्द इसकी शुरुआत की जा सकती है। भारत में अभी तक कंपनी एंट्री नहीं कर पाई थी लेकिन इसकी एंट्री के कयास उस समय सबसे ज्यादा लगाए गए जब डोनॉल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बने। ट्रंप और मस्क के रिश्ते काफी करीबी माने जाते हैं। इसलिए उम्मीद जताई जाने लगी कि SpaceX जल्द ही भारत में भी हाई स्पीड इंटरनेट दे सकता है।




