नई दिल्ली, रफ्तार। शेयर बाजार में तेजी के दौर के बीच एक शेयर ने अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। शॉर्ट और लॉन्ग टर्म में मल्टीबैगर रिटर्न देने वाली हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी 10 साल में तीसरी बार बोनस शेयर देने जा रही। कंपनी 1.2 के अनुपात में शेयरधारकों को बोनस शेयर दे रही है। 21 जून 2024 बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड में बीते 10 साल में 1 लाख रुपए का निवेश 29 लाख रुपए से ज्यादा बन गया। 11 जुलाई 2014 को एचपीसीएल के शेयर 83.68 रुपए पर थे। तब आपने इस कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपए निवेश किया होता तो 1194 शेयर मिलते। 10 साल में मिले बोनस शेयर को जोड़ें तो 1 लाख से खरीदे गए शेयरों की कुल संख्या बढ़कर 5372 हो जाती। अब शेयर 536 रुपए पर हैं। ऐसे में शेयरों की वैल्यू 29 लाख रुपए होती है।
1 साल में 96% रिटर्न
हिंदुस्तान पेट्रोलियम के शेयरों में बीते 1 साल में 96% की तेजी दर्ज की गई। शेयर बाजार के एक्सपर्ट ने बताया कि एचपीसीएल के शेयर का टारगेट जल्द 565 रुपए हो सकता है। 15 जून को कंपनी के शेयर 273. 85 रुपए पर थे। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के शेयरधारकों को हर दो शेयर के बदले एक बोनस शेयर मिलेगा। 14 जून को कंपनी के शेयर 536.25 रुपए पर बंद हुए हैं।
मार्केट कैप 76 हजार करोड़ रुपए
कंपनी का मार्केट कैप 76 हजार करोड़ रुपए है। इसके शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 595 रुपए। 52 हफ्ते का लो लेवल 239 रुपए है। कुछ दिनों से एचपीसीएल के शेयर कमजोर हैं। इन्होंने एक महीने में निवेशकों को केवल 6% रिटर्न दिया। बीते 6 महीने में 380 रुपए से 42% का रिटर्न दिया है। इस साल कंपनी के शेयर 34% रिटर्न दे चुके हैं। निवेशकों को 5 साल में 291 रुपए के लेवल से 84% रिटर्न मिल है। 1 जनवरी 1999 को 34.64 रुपए के लो लेवल से शेयर ने निवेशकों को 1450% का रिटर्न दिया है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in




