नई दिल्ली, रफ्तार। अगस्त महीने में कई सरकारी और वित्तीय संस्थाओं के नियमों में कई बदलाव होंगे। इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा। इनमें एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव से लेकर HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमे बदलेंगे। इसके अलावा 31 जुलाई तक आईटीआर दाखिल नहीं करते हैं तो 01 अगस्त से आईटीआर फाइल करने पर जुर्माना लगेगा।
घट सकती है एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत
हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें बदल दी जाती हैं। सरकार ने जुलाई में 19 किलो के कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत घटाई थी। संभावना है कि एक अगस्त को फिर से एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम कम किए जाएंगे।
HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव
01 अगस्त से HDFC क्रेडिट कार्ड के नियम बदल जाएंगे। इसका सीधा असर क्रेडिट कार्डधारकों पर पड़ेगा। 01 अगस्त से क्रेडिट कार्डधारकों को PayTM, CRED, MobiKwik, Cheq जैसी थर्ड पार्टी पेमेंट एप के माध्यम से लेन-देन पर रकम का एक प्रतिशत शुल्क देना होगा। यह शुल्क 3 हजार रुपए तक होगा। ईंधन के लिए लेन-देन पर 15 हजार रुपए प्रति लेन-देन से कम के ट्रांजेक्शन पर अतिरिक्त शुल्क नहीं लिए जाएंगे।
गूगल मैप्स बदल रहा नियम
गूगल मैप्स ने कुछ नियमों में बदलाव किए हैं। बता दें, गूगल मैप्स भारत में अपनी सेवाओं के लिए जो शुल्क वसूलता था, उसमें 70 प्रतिशत की कमी कर दी जाएगी है। वैसे, इसका असर गूगल मैप के आम यूजरों पर नहीं पड़ेगा।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– https://www.raftaar.in





