नई दिल्ली, रफ्तार। हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में नई बाइक Hero Xtreme 125R को लॉन्च कर दिया है। बाइक में दमदार इंजन और स्पोर्टी लुक है। इसकी शुरुआती कीमत 95 हजार रुपए (एक्स-शोरूम) है। कंपनी के अन्य बाइक के मुकाबले नई Hero Xtreme 125R अधिक स्पोर्टी और प्रीमियम है। इसमें सिंगल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और LED लाइट जैसे फीचर्स हैं। बता दें इस बाइक के बाजार में आने की लंबे समय से चर्चा हो रही थी। इसकी कुछ तस्वीरें भी इंटरनेट पर वायरल हुई थीं। अब बाइक आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दी गई है।
125 सीसी का इंजन
हीरो मोटोकॉर्प ने बाइक में 125 सीसी का नया एयर-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया है। यह 8 हजार आरपीएम पर 11.5 बीएचपी की पावर जेनरेट करता है। कंपनी की मानें तो ये इंजन स्मूथ पावर रेस्पांस और इंस्टेंट टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें खास इंजन बैलेंसर टेक्नोलॉजी (EBT) दी गई है। पिकअप के मामले में भी बाइक बेहद शानदार है।
5.9 सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार
कंपनी अधिकारियों के अनुसार बाइक महज 5.9 सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ लेगी। बाइक 66 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देती है। इसमें i3S आइडियल स्टॉप/ स्टॉर्ट टेक्नोलॉजी दी गई है। 37 मिलीमीटर का टेलेस्कोपिक फॉर्क और प्रीलोड एड्जेस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन है। बाइक के फ्रंट में 276 मिलीमी का डिस्क ब्रेक और पिछले हिस्से में ड्रम ब्रेक दिया गया है। कंपनी ने सिंगल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग (ABS) भी दिया है, जो केवल टॉप वेरिएंट में ही मिलता है।
वेरिएंट और कीमत (एक्स-शोरूम)
Xtreme 125R IBS 95 हजार रुपए
Xtreme 125R ABS 99 हजार रुपए
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




