back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रतन टाटा ने लगाई मदद की गुहार, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, बोले-खून की तत्काल जरूरत है

रतन टाटा जानवरों की मदद के लिए आगे रहते हैं इस समय वह एक बीमार डॉगी के लिए डोनर ढूंढ रहे हैं। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाला है जिसमें डॉगी की तबीयत के बारे में भी बताया गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बीमार डॉगी को देखने के बाद बिजनेसमैन रतन टाटा इमोशनल हो गए हैं उनका दिल भर आया है। बता दें कि, रतन टाटा जानवरों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं इस बार भी उन्होंने बीमार डॉगी के लिए मदद मांगी है। रतन टाटा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लिखा है, ‘मुंबई मुझे आपकी जरूरत है।’

View this post on Instagram

रतन टाटा का पोस्ट वायरल

रतन टाटा ने बीमार डॉगी की मदद करने के लिए लोगों से गुहार लगाई है। उन्होंने लिखा है, ‘मैं वाकई आपकी मदद की सराहना करूंगा।’ रतन टाटा ने यह भी जानकारी दी है कि एनिमल हॉस्पिटल में स्टाफ को 7 महीने के डॉग के लिए ब्लड की जरूरत है। बता दें कि, रतन टाटा का यह पोस्ट शेयर होने के बाद से ही लगातार वायरल हो रहा है। पोस्ट को अभी तक लाखों लाइक्स और व्यूज मिल चुके हैं धीरे-धीरे यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पोस्ट को शेयर कर रहे हैं।

मुंबई में ब्लड डोनर की जरूरत

रतन टाटा के पोस्ट के अनुसार बिगड़ी हुई तबीयत को लेकर बताया गया है कि, ‘हमारे अस्पताल में 7 महीने के डॉग को ब्लड ट्रांसफ्यूजन की जरूरत है। डॉग को टिक संदिग्ध और जानलेवा एनीमिया की शिकायत है। मुंबई में बहुत जल्दी एक ब्लड डोनर की जरूरत है।’

डोनर को पूरी करनी हैं ये शर्तें

ब्लड डोनेट करने वाले डॉग को लेकर कुछ शर्तों के बारे में बताया गया है इसके बाद वह ब्लड बीमार डॉगी को चढ़ाया जा सकता है। डोनर डॉग क्लिनिकली स्वस्थ, आयु 1 से 8 साल के बीच, वजन 25 किलो, टीकाकरण आदि होना चाहिए। इन शर्तों को पूरा करने वाले डॉग ब्लड डोनेट कर सकते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करे– Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:ं

Advertisementspot_img

Also Read:

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, काटने से मौत या चोट पर राज्य सरकार देगी मुआवजा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे और कुत्तों के काटने की घटनाओं को लेकर सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵