नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क: Pubic Wi-fi का इस्तेमाल करना आपको महंगा पड़ सकता है। साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सिर्फ एक गलत क्लिक से आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है और निजी डेटा हैकर्स के हाथ लग सकता है।
Pubic Wi-fi से कैसे हैकर्स चुरा लेते हैं आपका डेटा
पब्लिक Wi-Fi नेटवर्क अक्सर सुरक्षित नहीं होते, जिससे हैकर्स आसानी से आपकी जानकारी तक पहुंच बना लेते हैं। जब आप ऐसे नेटवर्क से कनेक्ट होते हैं, तो आपकी इंटरनेट एक्टिविटी बीच में ही इंटरसेप्ट की जा सकती है, जिसे “मैन-इन-द-मिडल अटैक” कहा जाता है।
इसके अलावा, हैकर्स फर्जी Wi-Fi नेटवर्क भी बनाते हैं, जो असली जैसे दिखते हैं। जैसे ही आप कनेक्ट होते हैं, आपके लॉगिन डिटेल्स, पासवर्ड और बैंकिंग जानकारी सीधे उनके पास पहुंच सकती है।
कई मामलों में यूजर्स को नकली लॉगिन पेज दिखाकर उनसे जानकारी भरवाई जाती है, जिससे उनका पूरा डेटा चोरी हो जाता है।
बैंक अकाउंट तक पहुंचना है आसान
साइबर अपराधी पब्लिक Wi-Fi के जरिए आपके बैंकिंग डिटेल्स, OTP और ट्रांजैक्शन जानकारी तक पहुंच सकते हैं। बिना एन्क्रिप्शन वाले नेटवर्क पर भेजा गया डेटा आसानी से पढ़ा जा सकता है, जिससे फ्रॉड का खतरा बढ़ जाता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई बार हैकर्स आपके एक्टिव सेशन को भी हाइजैक कर लेते हैं, जिससे बिना पासवर्ड के ही आपके अकाउंट में घुस सकते हैं।
ऐसे रखें खुद को सुरक्षित
पब्लिक Wi-Fi इस्तेमाल करते समय कुछ सावधानियां बेहद जरूरी हैं।
- बैंकिंग या पेमेंट ऐप्स का इस्तेमाल ऐसे नेटवर्क पर बिल्कुल न करें
- VPN का उपयोग करें, जिससे आपका डेटा एन्क्रिप्ट रहे
- ऑटो-कनेक्ट फीचर बंद रखें
- हमेशा ऑफिशियल और पासवर्ड-प्रोटेक्टेड नेटवर्क ही इस्तेमाल करें





