back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Good News : अब Android फोन से Apple मोबाइल में ट्रांसफर होंगे फाइल, Google ने मिलाया एप्पल से हाथ

Google and Apple : गूगल और एप्पल मिलकर ऐसा ओपन सोर्स टूल डेवल कर रहे, जो आसानी से एक से दूसरे डिवाइस में फाइल ट्रांसफर करने का ऑप्शन देगा। यह नया टूल करोड़ों यूजरों की बड़ी टेंशन खत्म करेगा।

नई दिल्ली, रफ्तार।  Google एंड्रॉयड और Apple के करोड़ों स्मार्टफोन यूजरों की बड़ी टेंशन खत्म हो गई है। कोई यूजर एंड्रॉइड से iPhone या iPhone से Android में स्विच करना चाहेंगे तो उन्हें फोटो-वीडियो एक से दूसरे डिवाइस में ट्रांसफर करने में दिक्कत नहीं होगी। दोनों कंपनियां मिलकर ऐसा एप डेवलप कर रहे, जो सीमलेस फाइल ट्रांसफर करने में मदद करेगा। इसके लिए यूजरों को Google Takeout से iCloud Photos और iCloud से Google Photos में लाइब्रेरी ट्रांसफर का ऑप्शन मिलेगा।

अगले कुछ सप्ताह में होगा रोल आउट

डाटा ट्रांसफर इनिशिएटिव टेक फर्म ने जानकारी दी है कि ऐसा ओपन सोर्स टूल विकसित किया जा रहा, जो एक से दूसरे डिवाइस में डेटा को आसानी से ट्रांसफर कर देगा। इसके लिए गूगल और एप्पल मिलकर ओपन सोर्ट डेटा ट्रांसफर प्रोजेक्ट (DTP) को ला हे हैं। इस टूल को अगले कुछ सप्ताह में रोल आउट किया जाएगा।

आसानी से ट्रांसफर होगी फाइल

एप्पल और गूगल के फोरम पर डेटा ट्रांसफर टूल से जुड़ी जानकारियां शेयर की गई हैं। रिपोर्ट की मानें तो Google Photos से iCloud Photos में यह टूल आसानी से फाइल ट्रांसफर कर सकते हैं। Apple यूजर iCloud Photos को Google takeout के जरिए अपने डेटा को एंड्रॉइड डिवाइस में शेयर करेंगे। इसके लिए यूजर को गूगल में मीडिया विजिबिलिटी परमिशन देना रहेगा।

Import From Google का मिलेगा विकल्प 

iPhone यूजरों को फोटो एप में Import From Google का विकल्प मिलेगा। इस विकल्प में जाकर यूजर डेटवाइज फोटो-वीडियो को ट्रांसफर करेंगे। वैसे, फोटो और वीडियो को ट्रांसफर होने में कुछ घंटे लग सकते हैं। डेटा ट्रांसफर कंप्लीट होने के बाद यूजरों को ई-मेल के माध्यम से कंफर्मेशन मिलेगा।

मोशन और लाइव फोटो, मेमोरी नहीं होंगे ट्रांसफर

नया टूल यूजरों को फोटो और वीडियो के ही आदान-प्रदान करने की आजादी देता है। इसमें मोशन फोटो, लाइव फोटो, मेमोरी को ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा। इसके अलावा JPEG, HEIC या PNG, MP4, MOV फार्मेंट में फोटो या वीडियो को ट्रांसफर किया जा सकता है, जो फोटो-वीडियो iCloud Photos में ट्रांसफर नहीं होंगे, वो iCloud Drive में शिफ्ट हो जाएंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

YouTube Premium Lite में नए फीचर जुड़े, यूजर्स को मिलेगा प्रीमियम जैसा अनुभव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube ने अपने Premium Lite प्लान में नए फीचर्स जोड़कर यूजर्स के लिए अनुभव और बेहतर बना दिया...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...