नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Apple के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स और लीक्स के मुताबिक कंपनी इस बार अपने प्रो मॉडल्स में बड़ा डिस्प्ले देने की तैयारी कर रही है। अगर ये दावा सही साबित होता है तो पहली बार कोई iPhone लगभग 7 इंच की स्क्रीन के साथ लॉन्च हो सकता है। इससे पहले कंपनियां 6.9 इंच तक ही सीमित रही हैं।
iPhone 18 Pro में मिलेगा बड़ा डिस्प्ले
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार Apple इस बार अपने नए iPhone मॉडल्स के डिस्प्ले साइज में बड़ा बदलाव कर सकती है। माना जा रहा है कि iPhone 18 Pro में 6.4 इंच की स्क्रीन मिल सकती है iPhone 18 Pro Max में लगभग 7 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। फिलहाल iPhone 17 Pro में 6.3 इंच और Pro Max मॉडल में 6.9 इंच की स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। ऐसे में नया मॉडल अब तक का सबसे बड़ा iPhone बन सकता है।
डिजाइन में भी हो सकता है बड़ा बदलाव
रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple कई सालों बाद अपने iPhone के फ्रंट डिजाइन में बदलाव कर सकती है। टिप्स्टर Majin ने कथित तौर पर iPhone 18 Pro मॉडल्स की प्रोटेक्टिव फिल्म की तस्वीर शेयर की है, जिसके बाद बड़े डिस्प्ले की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
छोटा होगा Dynamic Island
नए iPhone मॉडल्स में Dynamic Island का साइज भी छोटा किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि iPhone 18 Pro सीरीज में Dynamic Island लगभग 35% छोटा होगा इससे यूजर्स को ज्यादा स्क्रीन स्पेस मिलेगा इसके अलावा कंपनी नया LTPO+ डिस्प्ले पैनल इस्तेमाल कर सकती है, जो पहले से ज्यादा पावर एफिशिएंट माना जा रहा है।
बैटरी भी होगी ज्यादा दमदार
लीक्स में दावा किया गया है कि इस बार Apple बैटरी पर भी बड़ा फोकस कर सकती है। 5,100mAh से 5,200mAh तक की बैटरी Pro Max मॉडल में ज्यादा बड़ी बैटरी फोन की मोटाई लगभग 0.5mm बढ़ सकती है बड़ी बैटरी की वजह से यूजर्स को बेहतर बैकअप मिलने की उम्मीद है।
कब लॉन्च होंगे iPhone 18 Pro मॉडल्स?
Apple हर साल सितंबर में अपने नए iPhone लॉन्च करती है। ऐसे में माना जा रहा है कि सितंबर 2026 के दूसरे हफ्ते में लॉन्चिंग हो सकती है लॉन्च के 1-2 हफ्ते बाद बिक्री शुरू हो सकती है हालांकि कंपनी ने अभी तक लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
क्या होगी कीमत?
रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple इस बार कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं कर सकती। iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत करीब ₹1,34,900 हो सकती है अगर ऐसा होता है तो नए फीचर्स के बावजूद कीमत लगभग पिछली Pro सीरीज जैसी रह सकती है।
बड़े डिस्प्ले वाले iPhone का बढ़ रहा इंतजार
बड़े डिस्प्ले, छोटी Dynamic Island और दमदार बैटरी जैसी खबरों के बाद iPhone फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। अब सभी को Apple की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है कि कंपनी अपने नए फ्लैगशिप मॉडल्स में कौन-कौन से बड़े बदलाव करने जा रही है।





