नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त 15 नवंबर को 8 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में गई। केंद्र सरकार द्वारा डीबीटी के जरिए राशि भेजी गई। हालांकि कई किसान खाते में राशि आने का इंतजार कर रहे हैं। उनका नाम लाभार्थी सूची में था, लेकिन किस्त नहीं मिली।
हर साल दिए जा रहे 6 हजार रुपए
बता दें केंद्र सरकार ने किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना शुरू किया है। योजना में किसानों के खाते में हर साल 6 हजार रुपए आते हैं। यह राशि 3 किस्तों में दी जाती है। सरकार ने योजना की 15वीं किस्त जारी की है। राशि किसानों के खाते में डायरेक्ट जमा होती है। योजना का लाभ उनको मिलता है, जो पात्र होते हैं।
आधार कार्ड को बैंक खाते से नहीं किया लिंक
कई किसानों ने अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है। सरकार ने योजना का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन अनिवार्य किया था। कई किसानों ने ई-केवाईसी और जमीन का सत्यापन नहीं किया है, जिससे उनकी किस्त अटकी है।
रजिस्ट्रेशन का स्टेटस चेक करें
ई-केवाईसी और जमीन का सत्यापन करने के बाद भी खाते में 15वीं किस्त नहीं आई है तो शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद किस्त मिल सकती है। हो सकता है किस्त अगली किस्त के साथ आए। अगर, योजना के लिए रजिस्ट्रेशन किया है तो अपना स्टेटस जरूर चेक करें। ऐसा हो सकता है कि जेंडर,नाम, आधार नंबर जैसी कोई जानकारी गलत दर्ज हुई हो, जिससे योजना का लाभ पाने से वंचित रह सकते हैं।
यहां कर सकते हैं शिकायत
आपके खाते में योजना के पैसे नहीं आए हैं तो पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर से संपर्क कर सकते हैं। पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं। [email protected] पर ईमेल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in
रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp
Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram




