back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पेशावर की मस्जिद में बम धमाके में 25 की मौत, 100 से ज्यादा लोग जख्मी

पाकिस्तान के पेशावर में एक मस्जिद में बम धमाका हो गया है। इस धमाके में 25 लोगों की मौत हो गई और सौ से ज्यादा लोग जख्मी हो गए हैं।

नई दिल्ली, एजेंसी। पाकिस्तान के पेशावर में एक मस्जिद में बम धमाका हो गया है। इस धमाके में 25 लोगों की मौत हो गई और सौ से ज्यादा लोग जख्मी हो गए हैं। पेशावर की एक मस्जिद में जोरदार धमाका कर आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। धमाके में अब तक 25 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। सौ से अधिक लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक पेशावर में पुलिस लाइंस इलाके की एक मस्जिद में नमाज के ठीक बाद दोपहर 1.40 बजे एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा कर धमाका कर दिया। धमाके की आवाज दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

पेशावर पुलिस लाइन्स में मौजूद लोगों के मुताबिक विस्फोट के बाद आसमान में धूल और धुएं का गुबार छा गया। सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक आत्मघाती हमलावर मस्जिद में नमाज के दौरान सबसे आगे की लाइन में था। नमाज पढ़ने के बाद उसने स्वयं को उड़ा लिया। घटना के बाद भारी संख्या में शव पड़े दिखे।

मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक 25 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। सौ से अधिक घायलों को पेशावर के लेडी रीडिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 13 की हालत अत्यधिक गंभीर बताई गयी है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। इलाके को सील कर बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

घटना को लेकर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का बयान आया है। उन्होंने घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ खुफिया तंत्र को मजबूत करने और पुलिस फोर्स को और उपकरण मुहैया कराने की मांग की।

Advertisementspot_img

Also Read:

न्यूजीलैंड की हार से मचा भूचाल! पाकिस्तान के लिए खुला सेमीफाइनल का दरवाज़ा, अब बस इतनी बड़ी जीत जरूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंग्लैंड की रोमांचक जीत ने ग्रुप-2 का पूरा गणित बदल दिया है और अब सेमीफाइनल की आखिरी सीट के लिए पाकिस्तान...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...