नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को बदला है। बीजेपी ने आगामी चुनाव को देखते हुए कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को बदला है। पंजाब में सुनील जाखड़, तेलंगाना में किशन रेड्डी, आंध्र में डी पुरंदेश्वरी और झारखंड में बाबूलाल मरांडी को कमान दी गई है.
केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद हुए बदलाव
बता दें कि, केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की थी।
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की इससे पहले कई दौर की बैठकें हुई थीं। इन बैठकों में गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा के संगठन महामंत्री बी एल संतोष शामिल रहे थे।





