back to top
31.1 C
New Delhi
Thursday, May 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Income Certificate: कहां जरूरी होता है ‘आय प्रमाण पत्र’, जानें इसे बनवाने का सही तरीका

नई दिल्ली: Importance of Income Certificate: कई सरकारी योजनाओं का लाभ हासिल करने के लिए आज के वक्त में गरीब परिवारों के लिए आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) बेहद जरूरी दस्तावेज (Important Documents) है। आय प्रमाण पत्र के जरिए राशन कार्ड बनवाने, निवास प्रमाणपत्र, पेंशन के अलावा स्कूलों और कॉलेजों में बच्चों को मिलने वाली छात्रवृत्ति हासिल की जा सकती है। दरअसल, आय प्रमाण पत्र किसी परिवार की पारिवारिक आय को दर्शाता है।

आय प्रमाण पत्र की परिभाषा (What is Income Certificate)

आय प्रमाण पत्र या इनकम सर्टिफिकेट (Income Certificate) एक ऐसा सरकारी दस्तावेज है, जो किसी परिवार की मासिक और सालाना आय को दर्शाता है। इसमें परिवार की कमाई के सभी साधनों का विवरण होता है। इसे EWS सर्टिफिकेट यानि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (Economically Weaker Section Income Certificate) भी कहा जाता है।

यह प्रमाणपत्र राज्य सरकार द्वारा एक प्राधिकरण के अंतर्गत संचालित किया जाता है। आम तौर पर तहसीलदार द्वारा आय प्रमाणपत्र जारी किया जाता है। हालांकि, कई राज्यों में कलेक्टर, राजस्व क्षेत्र अधिकारी, जिला मजिस्ट्रेट, उप प्रभागीय मजिस्ट्रेट या अन्य जिला अधिकारी भी इसे जारी करते हैं।

आय प्रमाण पत्र के क्या लाभ हैं (Benefits of Income Certificate)

किसी भी व्यक्ति के पास आय प्रमाण पत्र क्यों होना चाहिए और इसके क्या फायदे हैं, यह हम नीचे दिए गए प्वाइंट्स के जरिए समझते हैं…

  • आय प्रमाण पत्र से गरीब छात्रों को शिक्षण संस्थानों में मुफ्त में एडमिशन मिलता है या फिर फीस में काफी हद तक रियायत मिलती है। इसलिए आरक्षित कोटे के तहत स्कूल-कॉलेज में एडमिशन के लिए आय प्रमाण पत्र बहुत जरूरी है।

  • वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और कृषि पेंशन जैसे लाभ प्राप्त करने के लिए।

  • कुछ संस्थाओं/सरकारों द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्तियां के लिए।

  • मुफ्त इलाज, सस्ती दवाइयाँ, बेटी को जन्म देने वाली माताओं को वित्तीय सहायता आदि जैसे लाभों के लिए।

  • सरकारी संस्था से कम ब्याज दर पर कर्ज/लोन लेना।

  • प्राकृतिक आपदाओं के पीड़ितों को राहत प्रदान करने के लिए।

  • सरकारी पेंशन (विधवा) का दावा करने के लिए।

  • हॉस्टल, फ्लैट या अन्य सरकारी आवासों के लिए।

कैसे करें आवेदन? (How to Apply for Income Certificate)

देश के अधिकतर राज्यों में आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकारों ने विशेष वेबसाइट बना रखी है, जहां आप आवेदन कर सकते हैं। हालांकि हर राज्य के हिसाब से प्रक्रिया अलग-अलग हो सकती है। आवेदन के लिए नीचे दिये गए पॉइंट्स अपनाएं…

  • आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के लिए संबंधित राज्य/जिला कि वेबसाइट पर जाएं

  • अपने यूजरनेम, मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज कर वेबसाइट पर अकाउंट बनाएं (साइन-अप) और खुद को रजिस्टर करें।

  • अब अपने बनाए हुए अकाउंट में लॉग-इन करें और ‘आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करें’ या संबंधित विकल्प पर क्लिक करें।

इसके बाद एक ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म खुलेगा, जहां आपको नीचे दी गई जानकारी दर्ज करनी है…

  • नाम, उम्र/ जन्मतिथि, पता (जिला/तालुका/गाँव सहित), लिंग, आदि।

  • राशन कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस / वोटर आईडी या अन्य पहचान पत्र

  • आधार कार्ड

  • धर्म, जाति और उपजाति।

  • एससी/एसटी/ओबीसी जाति से संबंध रखते हैं तो जाति प्रमाण पत्र

  • इनकम प्रूफ के लिए माता-पिता का आय प्रमाण पत्र, आयकर रिटर्न, एम्प्लोयर द्वारा फॉर्म-16, सैलरी सर्टिफिकेट आदि (गजेटेड ऑफिसर द्वारा सत्यापित)।

  • एड्रैस प्रूफ के लिए किराए की रसीद, बिजली का बिल, टेलीफ़ोन का बिल आदि (गजेटेड ऑफिसर द्वारा सत्यापित)।

  • अवादेन के लिए दी गई जकरी और दस्तावेज़ पूर्ण रूप से सही है, इस सत्यापन के साथ एक एफ़िडेविट

इसके बाद राज्य सरकार द्वारा मांगे गए सभी दस्तावेजों को इकट्ठा करके फॉर्म और फीस के साथ ऑफलाइन या ऑनलाइन जमा कराएं। इतना करने के बाद प्रमाण पत्र 10-15 दिनों के भीतर जारी कर दिया जाता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

जीवन का आधार बन चुके Aadhaar Card के कई फायदे, जानें कैसे बानवाएं

आधार कार्ड क्या है (What is Aadhaar Card)सरकारी और गैर-सरकारी सुविधाओं का मूल आधार बन चुका आधार कार्ड भारतीय नागरिक की पहचान का सबसे...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

बोल्ड अंदाज में Mrunal Thakur ने सोशल मीडिया का पारा किया हाई , वायरल हुई तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर Mrunal Thakur...

Instagram, WhatsApp और Facebook के लिए Meta ला सकता है नया Paid Subscription प्लान, मिलेंगे कई Premium फीचर्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Meta अपने लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स...

Hybrid Car Battery Life: नई Hybrid Car खरीदने जा रहे हैं? पहले जान लें बैटरी कितने KM तक देती है साथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और बेहतर...

वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड पर Chris Gayle का बड़ा रिएक्शन, बोले- ‘यह असली Carnage है’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा बल्लेबाज Vaibhav...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵