भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग भारी पानी बोर्ड में बैकलॉग रिक्तियों को भरने के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाया गया है। परमाणु ऊर्जा विभाग भारत स्थित किसी भी संघटक इकाई में कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी के पद को भरने के लिए पात्र अभ्यर्थियो से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं।
किन पदों पर निकली वैकेंसी
कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी (पद -06)
कौन कर सकता है आवेदन
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी या अंग्रेजी में मास्टर तथा डिग्री स्तर पर अंग्रेजी या हिंदी मुख्य विषय के रूप में होनी चाहिए।
आयु सीमा
18-33 वर्ष, अलग-अलग जातियों के लिए आयु की अलग-अलग अधिकतम सीमा रखी गई है।
आवेदन की अंतिम तिथि
2 अगस्त, 2021
आवेदन प्रक्रिया
ऑफलाइन
विशेष – इस रोजगार से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए आप रोजगार समाचार का 24 से 30 जुलाई वाला अंक देख सकते हैं।




