नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने असिस्टेंट अकाउंटेंट के पदों (UPPCL Recruitment 2021) पर भर्ती निकाली हैं। इन पदों पर 8 अक्टूबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी जो अभी भी जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी यूपी पॉवर कार्पोरेशन की वेबसाइट www.upenergy.in पर जाकर 28 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 240 रिक्त पदों पर यह भर्तियां होनी है। इन पदों के लिए आवेदन करते वक्त अभ्यार्थी (UPPCL Recruitment 2021) को आवेदन शुल्क जमा करना होगा। चालान के जरिए आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 30 अक्टूबर रखी गई है।
कितने पद हैं आरक्षित
-
सामान्य वर्ग – 109
-
ईडब्ल्यूएस – 24
-
अन्य पिछड़ा वर्ग – 56
-
अनुसूचित जाति – 48
-
अनुसूचित जनजाति – 3
शैक्षिक योग्यता, उम्र व चयन प्रक्रिया
शैक्षिक योग्यता की बात करें तो आवेदक (UPPCL Recruitment 2021) के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.कॉम की डिग्री होनी अनिवार्य है। वहीं अभ्यार्थी उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र की सीमा में 5 साल की छूट दी गई है।
इन सभी पदों पर आवेदकों का चयन (UPPCL Recruitment 2021) लिखित परीक्षा के जरिए होगा। यह पेपर सीबीटी मोड पर आधारित होगा जिसमें कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे।




