back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सहायक शिक्षक और हेड मास्टर भर्ती की उत्तर प्रदेश में जल्द होगी भर्ती, यूपी जेएएसई का रिजल्ट जारी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश जूनियर एडेड चयन परीक्षा या UP JASE Result 2021 आज जारी कर दिया गया है। बता दें कि कुल 1894 पदों के लिए उत्तर प्रदेश में यह भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है। इसमें 1504 सहायक शिक्षक के पद और 390 हेड मास्टर के पदों पर भर्तियां होनी हैं। उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए यूपी जेएएसई परिणाम 2021 जारी किया गया है।

बता दें कि यूपी परीक्षा नियामक प्राधिकरण, प्रयागराज द्वारा 17 अक्टूबर को इस परीक्षा (UP JASE Result 2021) का आयोजन किया गया था। आज यूपी जूनियन एडेड चयन परीक्षा का परिणाम जारी किया गया है। उम्मीदवार ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

गौरतलब है कि परीक्षा बोर्ड द्वारा उत्तर प्रदेश के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों (UP JASE Result 2021) में आयोजित की गई थी। मार्च 2021 में सहायक शिक्षक और प्रधानाध्यापक के पद के लिए भर्ती अधिसूचना जारी हुई थी। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 17 मार्च को शुरू हुई थी।

भर्ती प्रक्रिया के तहत आंसर की 22 अक्टूबर को जारी हुई थी। इसके बाद, अभ्यार्थियों को 26 अक्टूबर तक अंतरिम आंसर (UP JASE Result 2021) की के खिलाफ आपत्तियां, उठाने का विकल्प दिया गया था। इसके बाद, फाइनल आंसर की जारी की गई थी।

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – updeled.gov.in ओपन करें

  • यहां आपको होम पेज पर “UP JASE Result 2021” का नोटिफिकेशन देखेगा

  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नई विंडो ओपन होगी

  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करें

  • इसके बाद UP JASE Result 2021 अापकी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा

  • इसे डाउनलोड कर के एक कॉपी अपने पास सुरक्षित रख लें

अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट यहां से ओपन करें

Advertisementspot_img

Also Read:

69,000 शिक्षक भर्ती पर बवाल: अभ्यर्थियों नें किया शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव, कहा-हम BJP के साथ हैं फिर…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 69,000 शिक्षक भर्ती को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...