उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बेहद ही अच्छी खबर है। राज्य के माध्यमिक शिक्षा विभाग और और स्वास्थ्य विभाग ने 4000 क्लर्क (UP Clerk Bharti 2021) के पदों पर भर्ती होने वाली है। इसमें से 3000 क्लर्क की भर्ती माध्यमिक शिक्षा विभाग और हजार क्लर्क की भर्ती स्वास्थ्य विभाग में की जाएगी।
रिपोर्ट के अनुसार क्लर्क भर्ती के लिए पीईटी 2021 मैं शामिल हो चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती (UP Clerk Bharti 2021) के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा से गुजरना होगा। रिपोर्ट की मानें तो यूपी के स्वास्थ्य विभाग में करीब 10 सालों के बाद क्लर्क के पदों पर इतनी बड़ी भर्ती होने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग में खाली पड़े क्लर्क के पदों को भरने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉक्टर राजा गणपति यूपीएसएससी को प्रस्ताव भेज दिया है।
क्लर्क भर्ती आवेदन की प्रक्रिया
यूपी एसएससी के तरफ से जारी होने वाली 4000 क्लॉथ पदों पर भर्ती (UP Clerk Bharti 2021) के लिए वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने पीईटी 2021 मैं 50% से ज्यादा नंबर हासिल किए होंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा विभाग में क्लर्क भर्ती के लिए पीईटी के स्कोर के आधार पर मेरिट बनेगी।
एक पद के सापेक्ष 10 उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। जो उम्मीदवार इसमें सफल होंगे उन्हें इटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, पीईटी 2021 के 80 और इंटरव्यू के 20 फीसदी अंकों के आधार (UP Clerk Bharti 2021) पर चयन सूची बनेगी।




