back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका, इन राज्यों में निकली हुई है वैकेंसी… जल्द करें अप्लाई

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2021) तलाश रहे युवाओं के लिए इस समय जॉब पाने का बेहतरीन मौका है। मौजूदा समय में पंजाब, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में सरकारी नौकरियां निकली हुई हैं। नौकरी की तलाश कर रहे युवा अपनी योग्यता और इच्छानुसार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

दिल्ली में डाक विभाग ने निकाली भर्ती

डाक विभाग ने दिल्ली सर्किल में इन दिनों विभिन्न पदों पर भर्ती (Sarkari Naukri 2021) निकाल रखी है। यह सभी भर्तियां स्पोर्ट्स कोटे के तहत होंगी। इन पदों में शॉर्टिंग असिस्टेंट, पोस्टल असिस्टेंट, पोस्टमैन और एमटीएस के पदों शामिल हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 221 पदों के लिए उम्मीदवार 12 नवंबर तक ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए अभ्यार्थी इंडिया पोस्ट की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

एम्स रायपुर में 136 पदों पर भर्ती

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर ने सीनियर रेजिडेंट (ग्रुप ए) (गैर शैक्षणिक) पदों पर भर्ती (Sarkari Naukri 2021) निकाली है। एम्स की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 136 पदों पर यह भर्तियां की जाएगी। किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से एमडी/एमएस/डीएनबी/डिप्लोमा जैसे पीजी डिग्री धारक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

पंजाब में क्लर्कों की भर्ती

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने क्लर्क के पदों पर भर्ती निकाल रखी है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार एसएसएसबी पंजाब की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने से पहले वेबसाइट पर जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ लें। इन पदों के लिए आवेदन (Sarkari Naukri 2021) की लास्ट डेट 18 नवंबर है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,अब सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। अब...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...