back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिजली, रक्षा समेत इन सरकारी विभागों में निकाली वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश (Sarkari Job Update 2021) कर अपना भविष्य सुरक्षित करने की उम्मीद लगाए बैठे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिजली विभाग, रक्षा मंत्रालय समेत कई पदों पर वैकेंसी निकली हुई है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार तय मानकों के अनुरूप अपने आवेदन कर सकते हैं।

यूपीपीसीएल में निकली असिस्टेंड और जूनियर इंजीनियरों की भर्ती

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजिनीयर के पदों पर भर्ती (Sarkari Job Update 2021) के लिए आवेदन मंगाए हैं। कुल 286 पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू होने जा रही है। इन पदों के लिए आवेदक 2 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक युवा यूपीपीसीएल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें।

रक्षा मंत्रालय में भी निकली भर्ती

वहीं रक्षा मंत्रालय ने ग्रुप सी पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदकों का चयन स्क्रीन टेस्ट, फिजिकल टेस्ट, प्रैक्टिस टेस्ट और रिटर्न टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यार्थी ऑफलाइन मोड में आवेदन (Sarkari Job Update 2021) कर सकते हैं। इसके लिए आवेदकों को एप्लीकेशन फॉर्म और जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर 20 नवंबर की शाम 5 बजे से पहले भेजने होंगे। इस भर्ती से संबंधित डीटेल्स यहां चेक कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में मेडिकल स्पेशलिस्टों की भर्ती

दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन (CGPSC) ने मेडिकल स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती (Sarkari Job Update 2021) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 11 नवंबर से शुरू होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन की वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर 10 दिसंबर या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,अब सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। अब...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵