नई दिल्ली: Railway Group C Recruitment 2021: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे (Railway Recruitment 2021) ने अपने कई जोन्स में ग्रुप सी के तहत विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है।
इच्छुक अभ्यार्थी इन पदों के लिए जोन वाइज तय की गई अंतिम तिथि के हिसाब से आवेदन (Railway Group C Recruitment 2021) कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इन पदों पर उम्मीदवारों का चुनाव बिना किसी परीक्षा के किया जाएगा।
नोटिफिकेशन के अनुसार, यह भर्तियां स्पोर्ट्स कोटे के तहत की जाएंगी। आइए बताते हैं कि रेलवे के किन-किन जोन में ग्रुप सी के पदों पर भर्तियां (Railway Group C Recruitment 2021) निकाली हैं और कब तक आवेदन कर सकते हैं।
Railway Recruitment 2021: उत्तर मध्य रेलवे में वैकेंसी
उत्तर मध्य रेलवे ने ग्रुप ‘सी’ के पदों पर भर्तियां (Railway Group C Recruitment 2021) निकाली हैं। इन पदों के लिए 26 नवंबर 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी, जो 25 दिसंबर तक चलेगी। अभ्यर्थी इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org पर जाकर अपने आवेदन कर सकते हैं। उत्तर मध्य रेलवे द्वारा कुल 21 रिक्त पदों पर यह भर्ती की जाएंगी।
Railway Recruitment 2021: शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा आवेदक (Railway Group C Recruitment 2021) का संबंधित खेल में राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेना भी जरूरी है। हालांकि तकनीशियन (III) पद के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम योग्यता 10वीं पास तय की गई है।
Railway Recruitment 2021: मध्य रेलवे में भी निकली भर्ती
मध्य रेलवे ने कुल 21 रिक्त पदों पर स्पोर्ट्स कोटे के तहत भर्तियां (Railway Group C Recruitment 2021) निकाली हैं। इन पदों पर 13 दिसंबर से आवेदन की प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थी इन पदों के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com पर जाकर 27 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटे के तहत लेवल 5/4 & लेवल 3/2 के पदों पर निकाली गई है।
इन पदों पर आवेदन (Railway Group C Recruitment 2021) करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थियों के उम्र की गणना 1 जनवरी 2022 से की जाएगी। नोटिफिकेशन के अनुसार अभ्यर्थियों को आयु सीमा में किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी।




