back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

NIFT Recruitment 2021-22: असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नौकरी पाने का शानदार मौका, यहां करें आवेदन

नई दिल्ली: NIFT Recruitment 2021-22: राष्ट्रीय फैशन टैक्नालॉजी संस्थान (NIFT) की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant professor Jobs) के पद नौकरी पाने का एक शानदार मौका सामने आया है।

निफ्ट की ओर से इस भर्ती (NIFT Recruitment 2021-22) के सन्दर्भ में एक नोटिफिकेशन जारी हुई है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 190 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

राष्ट्रीय फैशन टैक्नालॉजी संस्थान (National Institute of Fashion Technology, NIFT) की ओर से निकली इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निफ्ट की ऑफिशियल वेबसाइट- nift.ac.in पर जाना होगा। इस भर्ती (NIFT Recruitment 2021-22) प्रक्रिया के माध्यम से देश भर के 17 कैंपसों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्तियां होंगी।

NIFT Recruitment 2021-22: महत्वपूर्ण तारीखें

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 8 दिसंबर 2021 से शुरू हो गई है। इसमें ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 31 जनवरी 2022 तक का समय दिया गया है।

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एनआईएफटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती की जानी है। संविदा की अवधि 5 वर्ष होगी और इसे आगे चलकर नियमित भी किया जा सकता है।

NIFT Recruitment 2021-22: ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट nift.ac.in पर जाना होगा।

  • वेबसाइट की होम पेज पर दिए Careers@NIFT ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

  • अब Recruitment to the posts of Assistant Professor on contract basis – Advt. No.07/Assistant Professor/Contract/2021 के ऑप्शन पर जाएं।

  • इसमें जहां CLICK HERE TO APPLY ONLINE लिखा हो वहां क्लिक करें।

  • अब मोबाइल नंबर और ईमेल की मदद से रजिस्ट्रेशन कर लें।

  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

NIFT Recruitment 2021-22: कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फैशन डिजाइन में बैचलर डिग्री के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थी की उम्र 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

अभ्यर्थी के आयु की गणना 31 जनवरी 2022 से की जाएगी। वहीं अधिकतम उम्र की सीमा में ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट दी गई है। अभ्यर्थी अधिक शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।

डायरेक्ट लिंक से आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...