back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MPPSC Mains 2019 Result: जारी हुआ मध्यप्रदेश स्टेट सर्विस मेन्स एग्जाम रिजल्ट, ऐसे करें चेक

नई दिल्ली: MPPSC Mains 2019 Result: मध्यप्रदेश स्टेट सर्विस मेन्स परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है।

एमपी पब्लिक सर्विस कमीशन (Madhya Pradesh Public Service Commission) की ओर से स्टेट सर्विस (State Service Main Result) और स्टेट फॉरेस्ट सर्विस की मेन्स परीक्षा का रिजल्ट (State Forest Service Main) जारी हो गया है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वो ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.nic.in पर जाकर रिजल्ट (MPPSC Mains 2019 Result) चेक कर सकते हैं।

मध्यप्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (Madhya Pradesh Public Service Commission) की ओर से इस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन 15 नवंबर 2019 को जारी किया गया था। इस वैकेंसी (MPPSC Recruitment) के तहत 336 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

इस वैकेंसी (MPPSC Recruitment) के लिए परीक्षा (MPPSC Mains Exam) का आयोजन देर से हुआ था। इसमें आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर 2019 को बंद हुई थी। वहीं प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 12 जनवरी 2020 को हुआ था। इसका रिजल्ट 22 दिसंबर 2020 को जारी हुआ था।

MPPSC Mains 2019 Result: मेन्स परीक्षा

मध्यप्रदेश स्टेट सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार मेन्स परीक्षा में शामिल हुए थे। इसक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 10 सितंबर 2021 को जारी हुआ था। अब मेन्स परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से रिजल्ट (MPPSC Mains 2019 Result) चेक कर सकते हैं।

MPPSC Mains 2019 Result: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.nic.in पर जाएं।

  • इसमें होम पेज पर Updates के ऑप्शन पर क्लिक करें।

  • इसमें Written Exam Result – State Service (Main) Examination 2019 या Written Exam Result – State Forest Service (Main) Examination 2019 पर क्लिक करें।

  • अब रिजल्ट का पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगा।

  • उम्मदीवार रोल नंबर की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट ले लें।

MPPSC Mains 2019 Result: इन पदों पर होनी है भर्तियां

स्टेट सर्विस की इस परीक्षा के माध्यम से कुल 336 पदों पर भर्तियां (MPPSC Recruitment) होनी है। इसमें 330 पद स्टेट सर्विस एग्जाम के लिए हैं। इन पदों में जनरल के लिए 94 सीटें, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 19, ओबीसी के लिए 107 एससी वर्ग के लिए 41 और एसटी वर्ग के लिए 69 सीटें तय की गई हैं। वहीं बाकी के 6 पद स्टेट फॉरेस्ट सर्विस के लिए निर्धारित हैं।

डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट देखें

State Service (Main) Examination 2019

State Forest Service (Main) Examination 2019

Advertisementspot_img

Also Read:

BEL Recruitment: भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड ट्रेनी इंजीनियरिंग समेत कई पदों पर निकली वैकेंसी, यहां करें आवेदन

BEL Recruitment vacancy 2024: भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड यानी बीईएल (BEL) ट्रेनी इंजीनियर और प्रोजेक्ट इंजीनियर पदों के लिए एक-एक वैकेंसी निकाली है। भारती में...
spot_img

Latest Stories

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...