back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सिर्फ 634 रुपए में मिलेगा एलपीजी गैस सिलेंडर, जानिए कैसे मिलेगा फायदा

नई दिल्‍ली। रसोई गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दामों ने आम आदमी को परेशान कर रखा है। लगभग हर महीने रसोई गैस की कीमतों (LPG Gas Price) में इजाफा रहा है। हालांकि, 4 अक्टूबर के बाद से अभी तक इसकी कीमत में बदलाव नहीं हुआ है। आज हम आपको सस्ते में रसोई गैस सिलेंडर कैसे मिलेगा, इसका तरीका बता रहे हैं।

वैसे तो गैस सिलेंडर के दाम में 4 अक्टूबर के बाद कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन इसके बाद भी एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Price) सिर्फ 633.50 रुपये में हासिल किया जा सकता है। हालांकि, यह लाल रंग वाला आम सिलेंडर नहीं होता। यह सिलेंडर ट्रांसपैरेंट होता है और इसमें गैस दिखती है। यह आम गैस सिलेंडर से हल्का भी होता है।

कैसे कम कीमत पर मिलेगा गैस सिलेंडर

दिल्ली में अभी 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत (LPG Gas Price) 899.50 रुपये चल रही है। इसके उलट अब कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर महज 633.50 रुपये में भरवाया जा सकता है। जबकि 5 किलो गैस वाला एलपीजी कंपोजिट सिलेंडर के लिए आपको सिर्फ 502 रुपये खर्च करने होंगे। 10 किलो वाले एलपीजी कंपोजिट सिलेंडर के लिए आपको 633.50 रुपये देने होंगे। इस सिलेंडर में उपभोक्ता को सामान्‍य सिलेंडर के मुकाबले 4 किलो गैस कम मिलती है, इसलिए इसके दाम भी कम होते हैं।

28 शहरों में मिलेगा सस्‍ता सिलेंडर

देश भर में जो सिलेंडर कंपनियां देती हैं वह लोहे का बना होता है और काफी भारी भी होता है। इसके उलट कंपोजिट सिलेंडर, पारंपरिक सिलेंडर (LPG Gas Price) के मुकाबले 7 किलो हल्का होता है। इस रसोई गैस सिलेंडर में तीन-लेयर होती हैं। पारंपरिक सिलेंडर खाली होने के बाद भी 17 किलो का होता है। वहीं कंपोजिट सिलेंडर का वजन 10 किलो होता है। गैस भरने के बाद यह सिलेंडर 20 किलो जबकि पारंपरिक सिलेंडर 31 किलो से ज्यादा का होता है।

कहां मिलेगा कंपोजिट सिलेंडर

पहले चरण में कंपोजिट सिलेंडर (LPG Gas Price) दिल्ली, प्रयागराज, बनारस, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हैदराबाद, जयपुर, जालंधर, जमशेदपुर, मैसूर, पटना, लुधियाना, रायपुर, रांची, अहमदाबाद समेत 28 शहरों में उपलब्‍ध कराया जा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

DME Gas India: भारत ने निकाला LPG का देसी विकल्प, अब नहीं देखना पड़ेगा खाड़ी देशों का मुंह जानिए क्या है DME गैस?

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। एलपीजी की बढ़ती कीमतों...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵