back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

KSP Recruitment 2021: पुलिस में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, आवेदन शुरू, 70000 तक मिलेगी सैलरी

KSP Recruitment 2021: पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, कर्नाटक राज्य पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में क्राइम सीन ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक योग्य उम्मीदवार, कर्नाटक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट ksrpfoll21.ksponline.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 206 रिक्त पदों पर यह भर्ती (KSP Recruitment 2021) निकाली गई है। आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार 17 दिसंबर से शुरू होकर 15 जनवरी 2021 तक चलेगी। अभ्यार्थी आवेदन करने से पहले कर्नाटक पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करना ना भूलें

KSP Recruitment 2021: शैक्षिक योग्यता व उम्र

नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों के लिए आवेदन (KSP Recruitment 2021) करने वाले अभ्यार्थी का मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से कम से कम 55% अंकों के साथ फोरेंसिक साइंस में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। इसके साथ ही आवेदक के पास मास्टर डिग्री भी होनी चाहिए।

उम्र की बात करें तो अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए उम्र सीमा 21 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं आरक्षण के नियमों के तहत ओबीसी वर्ग (KSP Recruitment 2021) को अधिकतम उम्र में 3 जबकि एससी, एसटी कैट को 5 साल की छूट दी गई है।

चयन, आवेदन शुल्क और वेतन

इन पदों पर अभ्यार्थियों का चयन (KSP Recruitment 2021) लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों को आवेदन शुल्क भी देना होगा। जनरल और ओबीसी वर्ग के अभ्यार्थियों को 500 रुपए जबकि एससी, एसटी और कैट-01 वर्ग के अभ्यार्थियों को 250 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 37,900 रुपए से लेकर 70,850 तक वेतन दिया जाएगा।

आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें

नोटिफिकेशन चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,अब सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। अब...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...