back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

JKSSB SI Recruitment 2021: जेके पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए शुरू हुए आवेदन, 800 पदों पर ऐसे करें अप्लाई

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर पुलिस में पुलिस सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती (JKSSB SI Recruitment 2021) की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने सब इंस्पेक्टर के 800 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों पर इच्छुक उम्मीदवार जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर आज से आवेदन कर सकते हैं।

जम्मू कश्मीर सेवा चयन आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवारों की भर्ती (JKSSB SI Recruitment 2021) गृह विभाग के अंतर्गत की जाएगी। इसके तहत ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर तक है।

शैक्षिक योग्यता व उम्र

नोटिफिकेशन के अनुसार, मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री हासिल करने वाले युवा इस पद (JKSSB SI Recruitment 2021) के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदकों की उम्र 01 जनवरी 2021 को कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 28 साल होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा इन पदों पर आवेदकों (JKSSB SI Recruitment 2021) का चयन रिटर्न, फिजिकल (PST) और शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण (PET) के आधार पर की जाएगी। चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी पीईटी के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवार को पीएसटी क्लीयर करना होगा।

फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट के लिए तय मानक

पुरुष उम्मीदवार: हाइट 5’- 6” (न्यूनतम), छाती: 32 ”(बिना फुलाव के) व 331/2” (फुलाव)

महिला उम्मीदवार: ऊंचाई: 5’- 2” (न्यूनतम) बशर्ते कि गोरखा समुदाय के उम्मीदवारों के लिए, न्यूनतम ऊंचाई में 2” की छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

इन पदों के लिए एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन (JKSSB SI Recruitment 2021) शुल्क के रुपए में 400 रुपये देने होंगे। जबकि अनारक्षित और बाकी वर्ग के आवेदकों 550 रुपए देने होंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है।

कैसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ssbjk.org.in ओपन करें। इसके बाद विज्ञापन संख्या 06/2021 के Apply now लिंक पर क्लिक करें। यहां नई आइडी रजिस्टर करें और अपना प्रोफाइल (JKSSB SI Recruitment 2021) बनाएं। इसके बाद लॉग-इन करें और पद के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरें। फॉर्म के साथ मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें। फॉर्म फाइनल सबमिट करने के बाद उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर रख लें।

आवेदन करने के लिए यहां डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें

ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहां चेक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...