नई दिल्ली। रेलवे की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री ने अपरेंटिस के पदों पर भर्तियां (ICF Recruitment 2021) निकाली है। इसके लिए आईसीएफ की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस नौकरी के लिए इच्छुक आवेदक आईसीएफ की वेबसाइट icf.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आईसीएफ की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, 782 रिक्त पदों पर यह भर्तियां (ICF Recruitment 2021) की जाएगी। इस भर्ती के लिए 27 सितंबर से आवेदन शुरू हो गए है। इच्छुक आवेदक 26 अक्टूबर तक इन पदों के लिए अपने आवेदन कर सकते हैं।
वैकेंसी डीटेल्स
-
अपरेंटिस (Ex-ITI) – 582 पद
-
अपरेंटिस (फ्रेशर्स) – 200 पद
शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा
नोटिफिकेशन के मुताबिक, आवेदक के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास होना चाहिए। बोर्ड परीक्षा में आवेदक (ICF Recruitment 2021) का 50 फीसदी नंबरों के साथ पास होना जरूरी है। इसके अलावा उसके पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई की भी डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा की बात करें तो आवेदकों की उम्र 15 से 24 साल के बीच होनी चाहिए। आवेदक की उम्र की गणना 26 अक्टूबर 2021 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमानुसार उम्र सीमा में छूट मिलेगी। ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों (ICF Recruitment 2021) को 3 साल और एससी-एसटी वर्ग के आवेदकों को 5 साल की छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया की बात करें तो आवेदकों का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर होगा। आवेदकों के अंकों के आधार पर एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इस भर्ती (ICF Recruitment 2021) से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आवेदक आईसीएफ द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।




