नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (HP TET 2021 Admit Card) जल्द जारी किया जाएगा। बता दें कि TET परीक्षा का आयोजन नवंबर यानी इसी महीने होना है।
कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org को लगातार चेक करते रहें, ताकि एडमिट कार्ड (HP TET 2021 Admit Card) जारी होते ही उसे डाउनलोड किया जा सके। बता दें कि हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजित 13 से 28 नवंबर के बीच प्रस्तावित है।
आवेदन के वक्त जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, टीईटी परीक्षा (HP TET 2021 Admit Card) से चार दिन पहले एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 23 सितंबर से शुरू हुई थी, जो 13 अक्टूबर तक चली। आवेदन फॉर्म में संशोधन 21 अक्टूबर तक किए जा सकते थे। इसी तरह लेट फीस के साथ 18 अक्टूबर तक आवेदन स्वीकार किए गए।
नोटिफिकेशन के अनुसार जेबीटी, टीजीटी – आर्ट्स, मेडिकल, भाषा शिक्षक, नॉन-मेडिकल, शास्त्री, पंजाबी और उर्दू के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (HP TET 2021 Admit Card) का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा 13 नवंबर से 28 नवंबर 2021 के बीच होनी है।




