back to top
31.6 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Haryana TET 2021 : हरियाणा में टीचर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, जानिए कैसे और कहां करें आवेदन

नई दिल्ली। हरियाणा में शिक्षकों की भर्ती के लिए हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 (Haryana TET 2021) के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानि 15 नवंबर से शुरू हो गई है। इन पदों के लिए अभ्यार्थी 25 नवंबर तक अपने आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आवेदन में गलती सुधारने के लिए अभ्यार्थियों को 3 दिन का समय दिया जाएगा।

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 (Haryana TET 2021) को लेकर जारी हुए नोटिस के अनुसार, अभ्यार्थी हरियाणा टीईटी की वेबसाइट haryanatet.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यार्थी 26 से 28 नवंबर तक अपनी एप्लीकेशन में करेक्शन कर सकेंगे। हरियाणा स्कूली शिक्षा बोर्ड के तय शेड्यूल के अनुसार, इस परीक्षा का आयोजन 18 और 19 दिसंबर को किया जाएगा।

बता दें कि हरियाणा स्कूली शिक्षा बोर्ड टीईटी परीक्षा (Haryana TET 2021) तीन चरणों – लेवल-1, लेवल-2 और लेवल-3 – में करेगा। लेवल-1 की परीक्षा प्राथमिक स्कूल यानी पांचवीं तक का शिक्षक बनने के लिए है। जबकि लेवल-2 छठवीं से आठवीं तक का शिक्षक बनने के लिए है। जबकि एचटीईटी लेवल-3 पीजीटी शिक्षक बनने के लिए है।

शैक्षिक योग्यता

नोटिस के अनुसार, हरियाणा टीईटी (Haryana TET 2021) लेवल-1 के लिए आवेदक का कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी पास होना चाहिए। इसके अलावा 2 साल की डीएलएड की डिग्री होनी चाहिए या आवेदक फाइनल इयर में होना चाहिए। डीएलएड के लिए भी कम से कम 45 फीसदी अंकों से पास होने का मानक तय किया गया है। साथ ही मैट्रिक में हिंदी और संस्कृत या सीनियर सेकेडरी अथवा ग्रेजुएशन में हिंदी एक विषय होना चाहिए।

वहीं एचटीईटी (Haryana TET 2021) लेवल-2 के लिए ग्रैजुएशन में कम से कम 50 फीसदी अंक होने चाहिए। साथ ही दो साल का डीएलएड कोर्स कम से कम 45 फीसदी अंक के साथ होना चाहिए। बीए/बीकॉम/बीएससी कम से कम 45 फीसदी अंक के साथ और बीएड भी होना चाहिए। वहीं लेवल 3 के लिए मानक पीजीटी शिक्षकों की तरह रहेंगे।

आवेदन शुल्क

हरियाणा के रहने वाले एससी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को लेवल-1 परीक्षा (Haryana TET 2021) के लिए 500 रुपये, लेवल-2 परीक्षा के लिए 900 रुपये और लेवल-3 परीक्षा के लिए 1200 रुपये बतौर आवेदन शुल्क देने होंगे। वहीं हरियाणा के रहने वाले बाकी सभी वर्ग के अभ्यार्थियों को लेवल-1 परीक्षा के लिए 1000 रुपये, लेवल-2 परीक्षा के लिए 1800 रुपये और लेवल-3 परीक्षा के लिए 2400 रुपये देने होंगे।

अन्य राज्यों के उम्मीदवारों की बात करें तो उन्हें लेवल-1 परीक्षा (Haryana TET 2021) के लिए 1000 रुपये, लेवल-2 परीक्षा के लिए 1800 रुपये, लेवल-3 परीक्षा के लिए 2800 रुपये बतौर आवेदन शुल्क देने होंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵